DU UG CSAS Round 3 Schedule: तीसरे राउंड का कार्यक्रम
यह दौर उन छात्रों के लिए है जो अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में प्रवेश लेना चाहते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, यह प्रक्रिया तीन चरणों - अपग्रेडेशन विंडो, मिड-एंट्री और तीसरे राउंड की सीएसएएस एलोकेशन में विभाजित है। पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है:
1. Upgrade and Preference Reorder: अपग्रेडेशन विंडो
अपग्रेड और वरीयता क्रम बदलने की विंडो:
- शुरू - शाम 5:00 बजे, शनिवार, 2 अगस्त 2025
- समाप्त - शाम 4:59 बजे, रविवार, 3 अगस्त 2025
अपग्रेडेड एलोकेशन की घोषणा (ऑटो-स्वीकृति के साथ):
- शाम 5:00 बजे, मंगलवार, 5 अगस्त 2025
कॉलेज द्वारा ऑनलाइन आवेदन सत्यापन और स्वीकृति:
- शुरू - शाम 5:00 बजे, मंगलवार, 5 अगस्त 2025
- समाप्त - शाम 4:59 बजे, बुधवार, 6 अगस्त 2025
ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि:
- शाम 4:59 बजे, गुरुवार, 7 अगस्त 2025
3. Mid-Entry Process: मिड-एंट्री चरण
रिक्त सीटों की सूची प्रकाशित होगी:
- शाम 5:00 बजे, शुक्रवार, 8 अगस्त 2025
मिड-एंट्री के लिए आवेदन:
- शुरू - शाम 5:00 बजे, शुक्रवार, 8 अगस्त 2025
- समाप्त - शाम 4:59 बजे, रविवार, 10 अगस्त 2025
3. Third Round of CSAS Allocation: तीसरा राउंड
Round-I for Performance-Based Programs, CW, ECA & Sports Quota
तीसरे राउंड की CSAS एलोकेशन, प्रदर्शन आधारित प्रोग्राम्स (Music, BFA, PE, HE&S), और वार्ड कोटा के लिए एलोकेशन:
- शाम 5:00 बजे, बुधवार, 13 अगस्त 2025
CW, ECA और स्पोर्ट्स कोटा की एलोकेशन की घोषणा:
- शाम 5:00 बजे, शुक्रवार, 15 अगस्त 2025
उम्मीदवारों द्वारा आवंटित सीट को 'स्वीकार' करना:
- शुरू - शाम 5:00 बजे, बुधवार, 13 अगस्त 2025
- समाप्त - शाम 4:59 बजे, रविवार, 17 अगस्त 2025
कॉलेज द्वारा आवेदन सत्यापन और स्वीकृति:
- शुरू - शाम 5:00 बजे, बुधवार, 13 अगस्त 2025
- समाप्त - शाम 4:59 बजे, सोमवार, 18 अगस्त 2025
ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि (उम्मीदवार के लिए):
- शाम 4:59 बजे, मंगलवार, 19 अगस्त 2025
स्नातक में अब तक 71,366 दाखिले
दिल्ली विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सीट आवंटन के दूसरे दौर के तहत शाम 6 बजे तक 71,366 स्नातक प्रवेशों की पुष्टि की। दिल्ली विश्वविद्यालय के अनुसार, अब तक प्रवेश पाने वालों में 136 अनाथ और 942 एकल बालिकाएं शामिल हैं, क्योंकि विश्वविद्यालय अपनी समावेशी प्रवेश नीतियों को लागू करना जारी रखे हुए है।