फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU UG Admission 2025: यूजी में दाखिले के लिए दो अगस्त से शुरू होगा तीसरा राउंड, डीयू ने जारी किया कार्यक्रम

Fri, 01 Aug 2025 07:48 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU CSAS UG Admission Round 3: दिल्ली विश्वविद्यालय ने यूजी प्रवेश के लिए सामान्य सीट आवंटन प्रणाली की तीसरे राउंड का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जारी नोटिस के अनुसार, तीसरे राउंड की प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू होगी और सीट आवंटन 13 अगस्त को जारी किया जाएगा।
 
विज्ञापन
DU UG Admission 2025 - फोटो : L- X(@UnivofDelhi), R- अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU UG Admission 2025 Round 3: दिल्ली विश्वविद्यालय ने यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीसरे राउंड की घोषणा की है। विश्वविद्यालय ने तीसरे दौर का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू होगी। जो भी उम्मीदवार इस राउंड में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

DU CSAS 2025 Admission Mid-Entry Process: मध्य-प्रवेश प्रक्रिया

यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश चाहने वाले और सीएसएएस यूजी 2025 चरण 1 और 2 के लिए आवेदन करने में असफल रहे उम्मीदवार मिड-एंट्री विकल्प के माध्यम से काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय 8 से 10 अगस्त, 2025 तक मध्य-प्रवेश प्रक्रिया आयोजित करेगा। शुल्क मानदंड के अनुसार, मिड-एंट्री विकल्प के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है।

DU UG CSAS Round 3 Schedule: तीसरे राउंड का कार्यक्रम

यह दौर उन छात्रों के लिए है जो अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में प्रवेश लेना चाहते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, यह प्रक्रिया तीन चरणों - अपग्रेडेशन विंडो, मिड-एंट्री और तीसरे राउंड की सीएसएएस एलोकेशन में विभाजित है। पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है:

1. Upgrade and Preference Reorder: अपग्रेडेशन विंडो


अपग्रेड और वरीयता क्रम बदलने की विंडो:
  • शुरू - शाम 5:00 बजे, शनिवार, 2 अगस्त 2025
  • समाप्त - शाम 4:59 बजे, रविवार, 3 अगस्त 2025

अपग्रेडेड एलोकेशन की घोषणा (ऑटो-स्वीकृति के साथ):
  • शाम 5:00 बजे, मंगलवार, 5 अगस्त 2025

कॉलेज द्वारा ऑनलाइन आवेदन सत्यापन और स्वीकृति:
  • शुरू - शाम 5:00 बजे, मंगलवार, 5 अगस्त 2025
  • समाप्त - शाम 4:59 बजे, बुधवार, 6 अगस्त 2025

ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि:
  • शाम 4:59 बजे, गुरुवार, 7 अगस्त 2025
 

3. Mid-Entry Process: मिड-एंट्री चरण


रिक्त सीटों की सूची प्रकाशित होगी:
  • शाम 5:00 बजे, शुक्रवार, 8 अगस्त 2025

मिड-एंट्री के लिए आवेदन:
  • शुरू - शाम 5:00 बजे, शुक्रवार, 8 अगस्त 2025
  • समाप्त - शाम 4:59 बजे, रविवार, 10 अगस्त 2025
 

3. Third Round of CSAS Allocation: तीसरा राउंड


Round-I for Performance-Based Programs, CW, ECA & Sports Quota
तीसरे राउंड की CSAS एलोकेशन, प्रदर्शन आधारित प्रोग्राम्स (Music, BFA, PE, HE&S), और वार्ड कोटा के लिए एलोकेशन:
  • शाम 5:00 बजे, बुधवार, 13 अगस्त 2025

CW, ECA और स्पोर्ट्स कोटा की एलोकेशन की घोषणा:
  • शाम 5:00 बजे, शुक्रवार, 15 अगस्त 2025

उम्मीदवारों द्वारा आवंटित सीट को 'स्वीकार' करना:
  • शुरू - शाम 5:00 बजे, बुधवार, 13 अगस्त 2025
  • समाप्त - शाम 4:59 बजे, रविवार, 17 अगस्त 2025

कॉलेज द्वारा आवेदन सत्यापन और स्वीकृति:
  • शुरू - शाम 5:00 बजे, बुधवार, 13 अगस्त 2025
  • समाप्त - शाम 4:59 बजे, सोमवार, 18 अगस्त 2025

ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि (उम्मीदवार के लिए):
  • शाम 4:59 बजे, मंगलवार, 19 अगस्त 2025
विज्ञापन

स्नातक में अब तक 71,366 दाखिले

दिल्ली विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सीट आवंटन के दूसरे दौर के तहत शाम 6 बजे तक 71,366 स्नातक प्रवेशों की पुष्टि की। दिल्ली विश्वविद्यालय के अनुसार, अब तक प्रवेश पाने वालों में 136 अनाथ और 942 एकल बालिकाएं शामिल हैं, क्योंकि विश्वविद्यालय अपनी समावेशी प्रवेश नीतियों को लागू करना जारी रखे हुए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें