दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University
- फोटो : University Of Delhi
DU: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने खेल (Sports) और ईसीए (ECA) कोटा के तहत स्नातक प्रवेश 2026 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें अपना प्रवेश पक्का करने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर सीट स्वीकार करनी होगी।
खेल और ईसीए कोटा के तहत सीट पाने वाले उम्मीदवार 13 अगस्त 2026 को शाम 4:59 बजे तक अपने प्रवेश डैशबोर्ड पर जाकर सीट स्वीकृति प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद सीट स्वीकार नहीं की जा सकेगी, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
सीट आवंटन के बाद क्या करें?
यह आवंटन दिल्ली विश्वविद्यालय की CSAS UG Admission 2026 प्रक्रिया का हिस्सा है। खेल (Sports) और ईसीए (ECA) कोटा के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने प्रवेश डैशबोर्ड में लॉग इन करके सीट आवंटन की स्थिति देख सकते हैं।
विश्वविद्यालय के अनुसार, स्पोर्ट्स और ECA कोटा के तहत आवंटित सीटों को स्वीकार करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2026, शाम 4:59 बजे है। वहीं, ITEP सीट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को 12 अगस्त 2026, शाम 4:59 बजे तक अपना आवंटन स्वीकार करना होगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर सीट स्वीकार नहीं करने पर उम्मीदवार अपनी आवंटित सीट खो सकते हैं।