कितनी सीटों पर मिलेगा प्रवेश?
इस वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय के 67 कॉलेजों में 73 स्नातक पाठ्यक्रमों और 100 से अधिक बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन के तहत 71 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। सभी दाखिले 2026 की सीयूईटी यूजी परीक्षा के अंकों के आधार पर होंगे। हालांकि, प्रत्येक कोर्स के लिए निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा।
- कॉलेज - 67
- यूजी कोर्सेज - 73
- बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन - 100 से अधिक
- सीटें - 71,000 से अधिक
दूसरे चरण में अभ्यर्थियों को पहले कक्षा 12 में पढ़े गए विषयों का सीयूईटी के संबंधित विषयों से मिलान (मैपिंग) करना होगा। इसके बाद ही वे अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकेंगे।
सिम्युलेटेड रैंक किस दिन जारी होगी?
विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे सीएसएएस पोर्टल पर सिम्युलेटेड रैंक प्रदर्शित की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपनी कॉलेज और कोर्स प्राथमिकताओं में बदलाव या पुनः क्रम निर्धारित कर सकेंगे।
- 12 जुलाई 2026 - सिम्युलेटेड रैंक जारी होगी
- 13 जुलाई 2026 - कोर्स प्राथमिकताओं में बदलाव
पहली सीट आवंटन सूची किस तारीख को आएगी?
पहली सीट आवंटन सूची 16 जुलाई को जारी होगी। जिन अभ्यर्थियों को सीट मिलेगी, उन्हें 18 जुलाई तक उसे स्वीकार करना होगा। इसके बाद संबंधित कॉलेज 20 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन पूरा करेंगे। पहले चरण में प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई निर्धारित की गई है।
दूसरे चरण की महत्वपूर्ण तारीखें
दूसरी सीट आवंटन सूची 25 जुलाई को जारी होगी। इस सूची में सीट पाने वाले उम्मीदवार 26 जुलाई तक सीट स्वीकार कर सकेंगे। कॉलेज 27 जुलाई तक आवेदन का सत्यापन करेंगे, जबकि प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 होगी।
28 जुलाई से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र
दिल्ली विश्वविद्यालय का नया शैक्षणिक सत्र 28 जुलाई 2026 से शुरू होने वाला है। प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को CUET UG 2026 के आवेदन संख्या के माध्यम से सीएसएएस पोर्टल पर पंजीकरण करना होता है।
विश्वविद्यालय ने बताया कि अभ्यर्थियों की मूल जानकारी भारत सरकार के API Setu के माध्यम से स्वतः प्राप्त की जा रही है, जिससे डेटा एंट्री में होने वाली त्रुटियां कम होंगी और पूरी प्रक्रिया अधिक सुरक्षित बनेगी।
आवेदन शुल्क कितना है?
सीएसएएस पंजीकरण के लिए सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये का एकमुश्त और गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।
- सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस - 250 रुपये
- एससी, एसटी और दिव्यांग - 100 रुपये