फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU UG CSAS: यूजी दाखिले के लिए दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी, कब आएगी पहली मेरिट लिस्ट? नोट करें जरूरी तारीखें

Thu, 02 Jul 2026 08:42 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU UG CSAS Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने सीएसएएस यूजी के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। पहली सीट अलॉटमेंट सूची 16 जुलाई को आएगी, जबकि उम्मीदवार 12 से 13 जुलाई तक अपनी कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताओं में बदलाव कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU UG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS UG) के तहत स्नातक दाखिले के दूसरे राउंड का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय इस वर्ष 73 यूजी कोर्स और बीए प्रोग्राम के 150 कॉम्बिनेशन में दाखिले देगा।

विज्ञापन

कब तक खुला रहेगा फेज-2 रजिस्ट्रेशन?

फेज-2 के तहत उम्मीदवार 11 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन और कॉलेज-कोर्स की प्राथमिकताएं भर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने कहा है कि उम्मीदवार अपनी पात्रता के अनुसार जितने चाहें प्रोग्राम + कॉलेज कॉम्बिनेशन चुन सकते हैं।

हालांकि, उम्मीदवारों को प्राथमिकताओं का क्रम बेहद सावधानी से भरना चाहिए, क्योंकि सीट आवंटन उसी के आधार पर होगा।

CUET और 12वीं के विषयों की करनी होगी मैपिंग

विश्वविद्यालय ने फिर स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को CUET UG 2026 में उन्हीं विषयों की परीक्षा देनी जरूरी थी, जिन्हें उन्होंने 12वीं में पढ़ा और पास किया है।

फेज-2 में उम्मीदवारों को 12वीं के विषयों का CUET के टेस्ट पेपर से मिलान, यानी सब्जेक्ट मैपिंग भी करनी होगी। भाषा और डोमेन विषय 12वीं में पढ़े गए विषयों से संबंधित होने चाहिए।

प्रेफरेंस कितनी बार बदल सकेंगे?

विश्वविद्यालय ने बताया कि उम्मीदवार Top, Bottom और Preference Number विकल्प की मदद से अपनी प्राथमिकताओं का क्रम बदल सकते हैं। अंतिम तिथि तक वे जितनी बार चाहें बदलाव कर सकते हैं।

हालांकि, प्रत्येक बदलाव के बाद 'Save' बटन दबाना जरूरी होगा। अंतिम तिथि के बाद सभी सेव की गई प्राथमिकताएं स्वतः लॉक हो जाएंगी और इन्हीं के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा।

सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को Upgrade या Freeze का विकल्प भी मिलेगा। Upgrade चुनने पर वे अगले राउंड के लिए अपनी उच्च प्राथमिकताओं का क्रम बदल सकेंगे।
विज्ञापन

दूसरे राउंड का पूरा शेड्यूल

कार्यक्रम तिथि
फेज-2 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026
सिम्युलेटेड रैंक जारी 12 जुलाई, शाम 5 बजे
प्रेफरेंस बदलने की विंडो 12 जुलाई से 13 जुलाई, शाम 5 बजे तक
पहली CSAS सीट अलॉटमेंट सूची 16 जुलाई, शाम 5 बजे
आवंटित सीट स्वीकार करने की अवधि 16 से 18 जुलाई 2026
कॉलेजों द्वारा दस्तावेज सत्यापन 16 से 20 जुलाई, शाम 5 बजे तक
प्रथम राउंड की फीस जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026
दूसरी सीट अलॉटमेंट सूची 25 जुलाई, दोपहर 12 बजे
दूसरी सूची की सीट स्वीकार करने की अवधि 25 से 26 जुलाई 2026
कॉलेजों द्वारा सत्यापन 25 से 27 जुलाई 2026
दूसरे राउंड की फीस जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताएं भरते समय पूरी सावधानी बरतें। अंतिम तिथि से पहले अपनी सेव की गई प्राथमिकताओं का प्रीव्यू जरूर देखें, क्योंकि समय सीमा समाप्त होने के बाद विकल्प स्वतः लॉक हो जाएंगे और उसी आधार पर सीट आवंटित की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें