फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU: अब स्पॉट राउंड से मिलेगा स्नातक प्रोग्राम में दाखिला; खाली सीटों की जानकारी 25 अगस्त को जारी करेगा डीयू

Wed, 20 Aug 2025 09:38 AM IST
आकाश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

Delhi University: शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए डीयू अब स्पॉट राउंड का आयोजन करेगा। विश्वविद्यालय 25 अगस्त को खाली सीटों की जानकारी साझा करेगा।
 
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के तीन राउंड संपन्न होने के बाद अब खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट राउंड-1 होगा। डीयू ने इन सीटों के लिए पहले स्पॉट राउंड की घोषणा की है।

विज्ञापन

25 अगस्त से शुरू होगा स्पॉट राउंड-1

स्पॉट राउंड-1 की शुरुआत 25 को शाम पांच बजे से होगी। इसी समय पर कॉलेज व कोर्स वाइज खाली सीटों की जानकारी जारी की जाएगी। इसके आधार पर छात्र खाली सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। स्पॉट राउंड में छात्रों को सीट अपग्रेड करने व दाखिले को वापस लेने का अवसर नहीं मिलेगा। इस राउंड में वही छात्र दाखिला पाने के योग्य होंगे जिन्हें 24 अगस्त तक कहीं दाखिला नहीं मिल सका है।

नोट करें स्पॉट राउंड का पूरा कार्यक्रम

दिल्ली विश्वविद्यालय के दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी के अनुसार छात्र 25 अगस्त से 27 अगस्त शाम 4:59 बजे तक अपने डैशबोर्ड के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के आधार पर छात्रों को सीट का आवंटन 28 अगस्त शाम पांच बजे तक किया जाएगा। 

इस राउंड में छात्र की आवंटित सीट को स्वीकार करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र सीट को स्वीकार नहीं करता तो वह कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (यूजी 2025) से बाहर हो जाएगा। छात्रों को आवंटित सीट 28 अगस्त शाम पांच बजे से 29 अगस्त शाम 4:59 मिनट तक स्वीकार करना होगा। छात्र फीस का भुगतान 30 अगस्त तक कर सकते हैं। इसमें वह छात्र दाखिला लेने के योग्य होंगे जिन्हें 24 अगस्त तक दाखिला नहीं मिला है। 

वहीं, अब तक दाखिला पाए सभी छात्रों का डैशबोर्ड अब फ्रीज मोड पर चला जाएगा। वह अपने पहले वाले दाखिले को वापस नहीं ले सकेंगे। स्पॉट राउंड में हिस्सा लेने के लिए छात्रों को अपने डैशबोर्ड के माध्यम से स्पॉट राउंड-1 का विकल्प चुनना होगा।

24 की शाम 4:59 बजे तक कर सकेंगे फीस का भुगतान

डीयू ने एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी (ईसीए), स्पोर्ट्स व वार्ड कोटा के दूसरे राउंड में सीट आवंटन के दूसरे राउंड की भी घोषणा की है। यह राउंड 22 अगस्त से शुरू होगा। इसमें आवंटित सीट को छात्रों को 22 अगस्त शाम पांच बजे से 23 अगस्त शाम 4:59 मिनट तक स्वीकार करना होगा। इस सीट आवंटन के तहत छात्र फीस का भुगतान 24 अगस्त शाम 4:59 मिनट तक कर सकेंगे।
 
तिथि समय सीमा कार्य / विवरण
22 अगस्त 2025 शाम 5:00 बजे से ईसीए, स्पोर्ट्स व वार्ड कोटा दूसरे राउंड की सीट स्वीकार प्रक्रिया शुरू
23 अगस्त 2025 शाम 4:59 बजे तक ईसीए/स्पोर्ट्स/वार्ड कोटा सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि
24 अगस्त 2025 शाम 4:59 बजे तक ईसीए/स्पोर्ट्स/वार्ड कोटा सीट के लिए फीस भुगतान की अंतिम तिथि
24 अगस्त 2025 - जिन छात्रों को इस तिथि तक दाखिला नहीं मिला है, वे ही अगले राउंड के लिए आवेदन के योग्य होंगे
25 अगस्त 2025 सुबह से आवेदन प्रक्रिया शुरू (डैशबोर्ड के माध्यम से)
27 अगस्त 2025 शाम 4:59 बजे तक आवेदन करने की अंतिम तिथि
28 अगस्त 2025 शाम 5:00 बजे तक सीट आवंटन किया जाएगा
28 अगस्त 2025 शाम 5:00 बजे से सीट स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू
29 अगस्त 2025 शाम 4:59 बजे तक आवंटित सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि
30 अगस्त 2025 पूरे दिन फीस भुगतान की अंतिम तिथि
 
विज्ञापन

सिर्फ खाली सीटों पर ही मिलेगा प्रवेश

दाखिला लेने के इच्छुक छात्र केवल उन्हीं कार्यक्रम-कॉलेज संयोजनों का चयन कर सकेंगे जहां श्रेणी के अनुसार सीटें खाली होंगी। इस तरह से सीट की उपलब्धता के आधार पर ही दाखिला मिलेगा। इस स्पॉट एडमिशन राउंड में आवंटित सीट अंतिम होगी और स्पॉट एडमिशन के किसी भी बाद के राउंड में अपग्रेड नहीं की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें