फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU UG Admission 2025: तीसरे राउंड में पसंदीदा सीट पाने का आखिरी मौका! पांच अगस्त को जारी होगा नया आवंटन

Sun, 03 Aug 2025 10:16 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU Round 3 Counselling: दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी एडमिशन 2025 के तीसरे राउंड के लिए सीट अपग्रेड और वरीयता बदलने की प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। इसके बाद अगली सीट आवंटन सूची 5 अगस्त को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU UG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए चल रही तीसरे दौर की काउंसलिंग के तहत सीट अपग्रेड और वरीयता पुनः व्यवस्थित करने की प्रक्रिया आज, 3 अगस्त 2025 को शाम 4:59 बजे समाप्त हो जाएगी। इच्छुक छात्र इस सुविधा का लाभ admission.uod.ac.in पर जाकर ले सकते हैं। 

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी द्वारा अपग्रेडेड सीट आवंटन की लिस्ट 5 अगस्त शाम 5 बजे जारी की जाएगी, जिसके बाद कॉलेज ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन और स्वीकृति शुरू करेंगे। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 7 अगस्त शाम 4:59 बजे तय की गई है।

मिड-एंट्री और विशेष श्रेणी सीट आवंटन की तिथियां

दिल्ली विश्वविद्यालय 8 अगस्त को मध्य प्रवेश (mid-entry) के लिए रिक्त सीटों की सूची जारी करेगा, जिसके आधार पर इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, प्रदर्शन-आधारित पाठ्यक्रमों जैसे संगीत, बीएफए, और शारीरिक शिक्षा (PE, HE&S) तथा वार्ड कोटा के लिए CSAS राउंड 3 का सीट आवंटन परिणाम 13 अगस्त को जारी किया जाएगा। इसके अलावा, CW (सैन्य कोटा), ECA (सांस्कृतिक गतिविधियां) और स्पोर्ट्स कोटा की राउंड-1 सीट आवंटन सूची 15 अगस्त को घोषित की जाएगी।

नई सीट के लिए फीस जमा करने की तिथि

डीयू यूजी एडमिशन 2025 के CSAS राउंड 3 के तहत, राउंड 1 और 2 में एडमिशन लेने वाले सभी छात्र अपग्रेड विंडो के दौरान अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स के लिए अपग्रेड का विकल्प चुन सकते हैं, जो छात्र अपग्रेड चुनते हैं, वे अपनी पहले से चुनी गई वरीयताओं को भी बदल सकते हैं, लेकिन सिर्फ उन्हीं विकल्पों को जो पहले से मिली सीट से ऊपर की वरीयता में हैं। नई सीट मिलने पर छात्रों को 17 अगस्त तक उसे स्वीकार करना होगा। अगर नई सीट में फीस ज्यादा है, तो उसका अंतर भी चुकाना होगा। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 19 अगस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें