ऐसे भरना होगा फॉर्म
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए सबसे पहले छात्रों को CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसके लिए https://ugadmission.uod.ac.in वेबसाइट पर जाएं और ‘New Registration’ विकल्प चुनें। CUET एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। OTP वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद आपकी प्रोफाइल बन जाएगी और अगला चरण शुरू होगा।
व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें
रजिस्ट्रेशन के बाद छात्रों को अपनी व्यक्तिगत जानकारियां जैसे नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि आदि भरनी होती हैं। इसके साथ ही, 10वीं और 12वीं के बोर्ड के अंक बहुत सावधानी से दर्ज करें, क्योंकि 10वीं के अंक टाई-ब्रेकर के रूप में भी इस्तेमाल हो सकते हैं। CUET का स्कोर पोर्टल पर ऑटोमैटिक लोड हो जाता है, लेकिन उसे एक बार जरूर वेरिफाई करें कि सभी डाटा सही है या नहीं।
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
तीसरे चरण में छात्रों को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना होता है। इसके अलावा, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट भी जरूरी होती है। यदि आप किसी आरक्षण श्रेणी (SC, ST, OBC, EWS या PwBD) में आते हैं, तो उससे संबंधित प्रमाणपत्र भी अपलोड करना अनिवार्य है। सभी दस्तावेज साफ और मान्य फॉर्मेट (PDF/JPEG) में होने चाहिए।
आवेदन शुल्क जमा करें
डॉक्यूमेंट अपलोड के बाद अगला चरण है एप्लिकेशन फीस का भुगतान करना। General, OBC और EWS कैटेगरी के छात्रों के लिए फीस 250 रुपये है, जबकि SC, ST और PwBD छात्रों के लिए 100 रुपये रखी गई है। यदि कोई छात्र स्पोर्ट्स या को-करिकुलर कोटा में आवेदन करता है, तो उसे अतिरिक्त 400 रुपये का भुगतान करना होगा। भुगतान ऑनलाइन माध्यमों जैसे कि UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड से किया जा सकता है।