DU UG Admission 2025: प्रमुख तिथियां
- सीट एक्सेप्टेंस की आखिरी तारीख: 21 जुलाई शाम 4:59 बजे
- कॉलेज वेरिफिकेशन की डेडलाइन: 22 जुलाई
- फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 23 जुलाई
- दूसरी आवंटन सूची जारी होगी: 28 जुलाई, शाम 5 बजे
- सत्र की शुरुआत: 1 अगस्त 2025
पहले दो घंटे में ही 27,533 सीट एक्सेप्टेंस
पहली आवंटन सूची के जारी होते ही पहले दो घंटों में 27,533 छात्रों ने अपनी सीट स्वीकार कर ली थी, जो इस प्रक्रिया की पारदर्शिता और रफ्तार को दर्शाता है। हिंदुस्तानी म्यूजिक, कर्नाटिक म्यूजिक, परकशन, फिजिकल एजुकेशन और फाइन आर्ट्स जैसे परफॉर्मेंस-बेस्ड कोर्सेज के लिए तीसरे राउंड में सीट आवंटन किया जाएगा। संबंधित कॉलेजों की वेबसाइट्स पर ट्रायल शेड्यूल चेक करने की सलाह दी गई है।
डीयू ने उम्मीदवारों की डैशबोर्ड पर
न्यूनतम आवंटन अंक और रैंक दिखाना शुरू किया है, जिससे छात्रों को पूरी पारदर्शिता मिल रही है। ये जानकारी अब सभी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जा रही है।