फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU: ईडब्ल्यूएस सीटें बढ़ने के बाद भी छात्रों को नहीं मिली जगह; FAJS ने की शिक्षा मंत्रालय से हस्तक्षेप की अपील

Tue, 18 Nov 2025 12:14 PM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला ब्यूरो

सार

Delhi University: ईडब्ल्यूएस सीटें बढ़ाए जाने के बावजूद कई छात्रों को अब तक प्रवेश का लाभ नहीं मिल पाया है। इसी मुद्दे को उठाते हुए फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ने शिक्षा मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU EWS Seats: दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध विभागों और कॉलेजों में पिछले तीन साल से सहायक प्रोफेसर के पदों पर स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। इस प्रक्रिया से कॉलेजों में शिक्षकों के 85 फीसदी सीटों को भरा जा चुका है लेकिन कॉलेजों और विभागों को शिक्षकों के लिए इंडब्लयूएस सीटें आवंटित नहीं की गई है जबकि ईडब्लयूएस बड़ी सीटों के आंकड़े मंगवाए जा चुके हैं। 

विज्ञापन


फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस विवि शिक्षक संगठन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर डीयू के लिए जल्द इंडब्लयूएस सीटों को आवंटित करने की मांग की है। फोरम का कहना है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 शुरू होने के चाद से चार वर्षीय पाठ्यक्रम के तहत शिक्षण कार्य शुरू हो गया है। स्नातक स्तर के चार वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए अतिरिक्त शिक्षकों की आवश्यकता है। इसके लिए कॉलेजों में अतिथि शिक्षकों को रखा जा रहा है। 

Trending Videos
विज्ञापन

चार वर्षीय पाठ्यक्रम लागू होने से कॉलेजों में शिक्षकों की मांग बढ़ी

फोरम के चेयरमैन प्रोफेसर हंसराज सुमन ने बताया है कि डीयू के सहायक कुलसचिव कॉलेजिज ने ढाई साल पहले विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों के प्राचार्यों तथा संस्थान के निदेशकों से ईडब्ल्यूएस के 10 फीसदी अतिरिक्त पदों की आवश्यकता के विषय में जानकारी मांगी थी।

प्रो सुमन ने बताया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत छात्र चौथे वर्ष में प्रवेश कर अध्ययन कर रहे हैं जिससे हर कॉलेज के विभागों में शिक्षकों की अतिरिक्त मांग बढ़ गई है। कॉलेजों में अभी तक स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के आधार पर की गई है जबकि जुलाई से चार वर्षीय पाठ्यक्रम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें