डीयू डेटा लीक पर NSUI ने जांच की मांग की
एनएसयूआई ने कहा कि कई छात्रों ने शिकायत की है कि उनकी निजी जानकारी लीक हो गई है। एनएसयूआई ने छात्रों का हवाला देते हुए कहा कि उनकी निजी जानकारी का एबीवीपी दुरुप्रयोग कर रहा है। एनएसयूआई ने दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश प्रणाली और समर्थ पोर्टल से छात्रों के संवेदनशील डेटा के दुरुपयोग पर गंभीर चिंता व्यक्त की।
वरुण चौधरी ने कहा, कि यह केवल निजता का उल्लंघन नहीं है, बल्कि छात्रों के अधिकारों और सुरक्षा पर सीधा हमला है, विशेषकर महिला छात्रों पर जिनकी व्यक्तिगत जानकारी बिना सहमति के दुरुपयोग की जा रही है। उन्होंने कहा, सरकार को तुरंत और ठोस कदम उठाने होंगे। इस संबंध में एनएसयूआई ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा है। पत्र में मांग की है कि डेटा लीक की तुरंत और निष्पक्ष जांच हो।