दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) 2021 में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक 65 हजार छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन करते हुए पंजीकरण करा लिया है। छात्र एसओएल की आधिकारिक वेबसाइट
पर जाकर दाखिले से संबंधित तमाम जानकारी ले सकते हैं।
एसओएल में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन माध्यम से छात्र आवेदन शुल्क जमा कराकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। एसओएल के बीए प्रोग्राम, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीए इंग्लिश ऑनर्स , बीए पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
बीकॉम ऑनर्स में टॉपरों ने लिया प्रवेश
पीटीआई की रिपोर्ट अनुसार, 12वीं कक्षा में 90 से 100 फीसद के बीच अंकों को प्राप्त करने वाले 2500 छात्रों ने एसओएल में आवेदन किया है। इनमें से 429 वह छात्र हैं, जिन्होंने 12वीं में 95 से 100 फीसद अंक हासिल किए हैं। उन सभी ने बीकॉम ऑनर्स पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया है।
डीयू एसओएल प्रवेश 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन
1. डीयू एसओएल की आधिकारिक वेबसाइट
sol.du.ac.in पर जाएं।
2. अपनी जानकारियों को ऑनलाइन भरें और फिर दर्ज करें।
3. जब अपनी जानकारियों को अच्छी तरह से भर लें, तब परीक्षा शुल्क को जमा कराएं।
4. इसके बाद जमा के बटन पर क्लिक करें और अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
5. अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी का प्रिंट आउट निकाल लें।
एसओएल ने स्नातक ओबीई परीक्षा 2021 के परिणाम जारी किए
एसओएल ने वार्षिक परीक्षा जून 2021 के परिणाम जारी कर दिए हैं। प्रथम व तृतीय सेमेस्टर, दूसरे व चौथे सेमेस्टर के साथ अंतिम वर्ष के छात्र जून 2021 में हुई वार्षिक परीक्षा के नतीजों को एसओएल की आधिकारिक वेबसाइट
sol.du.ac.in में जाकर देख सकते हैं। इस परीक्षा को ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा (ओबीई) के माध्यम से आयोजित किया गया था। बीए इंग्लिश ऑनर्स, बीए पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स , बीए प्रोग्राम पाठ्यक्रम के छात्र अपनी मार्कशीट को वेबसाइट में जाकर देख सकते हैं।