चार चरणों में बंटी पंजीकरण प्रक्रिया
दाखिले की प्रक्रिया को चार चरणों में बांटा गया है। इसके तहत पहले उम्मीदवार को पंजीकरण करना होगा। उसके बाद उन्हें एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट आईडी बनानी है जो कि पांच से दस जून के बीच शुरू होगी। आईडी बनने से छात्र को मिलने वाले क्रेडिट उसमें जुड़ते चले जाएंगे। साथ ही डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (डीईबी) की आईडी भी बनेगी।
उन्होंने कहा कि तीसरा हिस्सा शैक्षणिक होगा जिसमें उसे यह सुझाव मिलेंगे कि अंकों के आधार पर वह किस-किस प्रोग्राम में दाखिले के लिए पात्र है। आखिरी चरण में परीक्षा फॉर्म भरना और दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
दस जून के बाद से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा। तीन दिन के अंदर सभी अभ्यर्थियों को आकर अपने दस्तावेज सत्यापन कराने होगे।
19 स्नातक कोर्सों में मिलेगा दाखिला
इस बार एसओएल के अंतर्गत 19 अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में दाखिला दिया जाएगा। इनमें बीए, बीकॉम, बीबीए जैसे लोकप्रिय कोर्स शामिल हैं। छात्रों को दाखिले से पहले प्रोस्पेक्टस और कोर्स गाइडलाइन भी उपलब्ध कराई जाएंगी।