फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Second Cut-off 2020: किन कॉलेजों में हैं सीटें खाली, यहां देखे कॉलेजों की विषयवार कटऑफ लिस्ट

Sun, 18 Oct 2020 10:15 AM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
DU Second Cut-off 2020
विज्ञापन

DU Second Cut-off 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए शनिवार शाम दूसरी कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी कट-ऑफ के अनुसार, हिंदू, हंसराज, किरोड़ीमल जैसे कॉलेजों में सामान्य श्रेणी के लिए हिंदी, इतिहास और संस्कृत में दाखिले बंद हो गए हैं। इसके अलावा 14 कॉलेजों में बीकॉम ऑनर्स व 12 कॉलेजों में बीकॉम की सभी सीटें भर गईं हैं।

विज्ञापन


वहीं, कुछ लोकप्रिय कॉलेजों में साइंस की सीटें भी फुल हो गई हैं। दूसरी कटऑफ में दाखिला रद्द करा कर दूसरे कॉलेज में दाखिला लेने पर सीटें खाली होंगी। ऐसे में काफी कॉलेजों में अब भी दाखिले का मौका है। बता दें कि तीसरी कटऑफ 24 अक्तूबर को आएगी। 

  • लेडी श्रीराम कॉलेज (एलएसआर) ने बीए ऑनर्स जर्नलिज्म के लिए 99.25, इको ऑनर्स में 99, राजनीति शास्त्र व साइकोलॉजी के लिए 99.75 और बीकॉम ऑनर्स के लिए 99.50 फीसदी कटऑफ जारी की है। पहली कटऑफ में इकनॉमिक्स ऑनर्स, पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स व साइकोलॉजी ऑनर्स की 100 फीसदी कटऑफ निकाली थी, लेकिन दूसरी कटऑफ में औसतन 0.25 फीसदी से 3 फीसदी तक की गिरावट आई है। 
  • श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) ने सामान्य श्रेणी के लिए ईको ऑनर्स में दूसरी कटऑफ भी पहली कटऑफ के समान ही 99 फीसदी जारी की है। बीकॉम ऑनर्स की पहली कटऑफ 99.50 फीसदी रही थी, जो दूसरी कटऑफ में एक फीसदी कम 98.50 फीसदी रही है। 
  • हंसराज कॉलेज  नॉर्थ कैंपस के नामी कॉलेज हंसराज में हिंदी, इतिहास जैसे कोर्सेज में दाखिले बंद हो गए हैं, जबकि सामान्य श्रेणी के लिए ईको ऑनर्स की कटऑफ़ 98.50 फीसदी, अंग्रेजी के लिए 97.75, फिलॉस्फी के लिए 96.25 फीसदी व बीकॉम ऑनर्स के 98 फीसदी निकाली गई है।   
  • हिंदू कॉलेज में तो सामान्य श्रेणी के लिए सिर्फ बीकॉम ऑनर्स व ईको ऑनर्स में ही दाखिले की गुजाइंश है। बीकॉम ऑनर्स के लिए कटऑफ 98.25 फीसदी रखी गई है, जबकि ईको ऑनर्स में कटऑफ 98.75 फीसदी है। सोशलॉजी ऑनर्स की कटऑफ 98.50 फीसदी निकाली गई है। इस कॉलेज में भी हिंदी और इतिहास में दाखिले बंद हो गए हैं।
  • राजमस कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स में 98.75 फीसदी, बीकॉम में 97.75, राजनीति शास्त्र में 98.75, इतिहास में 97.50, इको ऑनर्स में 98.25 फीसदी व अंग्रेजी में 97.25 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। 

देखें कॉलेजों की विषयवार कटऑफ (DU College-wise Second Cut-off 2020)

विज्ञापन


श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) - यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन

मिरांडा हाऊस - यहां क्लिक करें। 
रामजस कॉलेज - यहां क्लिक करें। 
जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज - यहां क्लिक करें। 
हंसराज कॉलेज  - यहां क्लिक करें। 
जिसस एंड मैरी कॉलेज - यहां क्लिक करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें