पहली तीन सूचियों का शेड्यूल जारी
शेड्यूल के मुताबिक 30 नवंबर, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर पहली मेरिट सूची जारी करेगी। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरी सूची जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय ने जानकारी दी है कि यदि आवश्यक हुआ तो तारीखों या सूचियों की घोषणा बाद में की जाएगी। अभी तक पहली तीन सूचियों का शेड्यूल जारी किया जा चुका है
एक दिसंबर से आवेदन
उम्मीदवार ध्यान दें कि पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद, डीयू पीजी प्रवेश के लिए आवेदन 01 दिसंबर, 2022 को सुबह 10 बजे से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 दिसंबर, 2022 को शाम 5 बजे तक है। पहली योग्यता सूची के बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश का सत्यापन और स्वीकृत विभाग या कॉलेज 01 दिसंबर, 2022 से 04 दिसम्बर, 2022 तक करेंगे। पहली मेरिट लिस्ट के बाद पेमेंट की प्रक्रिया चार दिसंबर से 11:59 बजे तक होगी।