डीयू पीजी की पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 17 अगस्त को शाम 05 बजे से 21 अगस्त को शाम 4:59 बजे के बीच आवंटित सीट स्वीकार करनी होगी। इसके अलावा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त, शाम 4:59 बजे तक है।
डीयू पीजी प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची 25 अगस्त को जारी की जाएगी और पूरक कोटा के साथ सीएसएएस की तीसरी सूची 04 सितंबर को जारी की जाएगी। यदि तीसरी सूची के बाद सीटें खाली रहती हैं, तो डीयू आगे के प्रवेश दौर की घोषणा करेगा। डीयू में पीजी कक्षाएं 1 सितंबर से शुरू होने वाली हैं।