फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU NCWEB Admissions 2021 : एनसीवेब की छठा कट ऑफ जारी, 27 दिसंबर से ऑनलाइन प्रवेश शुरू, यहां मिलेगी डिटेल

Thu, 23 Dec 2021 08:04 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय ने एनसीवेब की छठी कट ऑफ जारी कर दी है। छात्राएं 27  दिसंबर, 2021 सुबह 10 बजे से 28 दिसंबर,2021 को रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।  इन आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in या  admission.uod.ac.in या  ncweb.du.ac.in  पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने छठी कट ऑफ जारी कर दी है। एनसीवेब के स्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन करने के लिए 27 दिसंबर, 2021 सुबह 10 बजे से 28 दिसंबर को रात 11.59 बजे तक समय निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

जिन भी छात्राओं को एनसीवेब के बीए प्रोग्राम और बीकॉम पाठ्यक्रम में पढ़ाई करनी है। वह इन तारीखों व समय पर ऑनलाइन प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। एनसीवेब के कुल 26 शिक्षण केंद्रों में बीए प्रोग्राम और बीकॉम पाठ्यक्रम में पढ़ाई होती है। इन दोनों पाठ्यक्रम के लिए शनिवार और रविवार को कक्षाओं का आयोजन होता है।
अभी शिक्षकों की तरफ से कोरोना महामारी को देखते हुए ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए क्लास ली जा रही हैं। इसके साथ ही शिक्षकों की ओर से छात्राओं को विभिन्न असाइंमेंट भी दिए जा रहे हैं। सत्र 2021 में भी कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन हुआ, जिसमें काफी छात्राओं ने हिस्सा लिया।

47 फीसदी अंक में सिर्फ दो केंद्रों में विकल्प 

एनसीवेब के सिर्फ दो शिक्षण केंद्रों में सामान्य श्रेणी की छात्राओं को अवसर मिल रहा है। सामान्य श्रेणी की छात्राओं के 47 फीसदी अंक हैं, तो वह बीकॉम पाठ्यक्रम में आदिति महाविद्यालय और भगिनी निवेदिता कॉलेज के शिक्षण केंद्र में आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा अन्य शिक्षण केंद्रों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) की छात्राओं को अभी भी अवसर मिल रहा है। इन श्रेणी की छात्राओं को बीए प्रोग्राम और बीकॉम पाठ्यक्रम में विभिन्न शिक्षण केंद्रों में 40 फीसदी अंक से लेकर 60 फीसदी अंक में प्रवेश का अवसर है।

ऑनलाइन प्रवेश के लिए समय पर करें आवेदन

छात्राएं एनसीवेब द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लें। ऑनलाइन प्रवेश लेने के लिए समय पर तैयार रहें और किसी भी तरह की देरी न करें। अंतिम पलों में ऑनलाइन प्रवेश का ख्याल न लेकर आएं। निर्धारित समय पर अपना प्रवेश नियमावली के अनुसार सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें