फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU NCWEB Admission 2025: डीयू में एनसीवेब में कट-ऑफ के आधार पर होंगे दाखिले; इस सप्ताह शुरू हो जाएगी दौड़

Wed, 25 Jun 2025 08:05 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो

सार

DU NCWEB Admission 2025: डीयू एनसीवेब एडमिशन 2025 की प्रक्रिया इस सप्ताह शुरू होगी।बीए और बीकॉम कोर्स में सिर्फ दिल्ली की छात्राओं को मिलेगा दाखिला, 12वीं के अंकों के आधार पर  कट-ऑफ तय होगी।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU NCWEB Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत नियमित कॉलेजों व एसओएल में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अब नॉन कॉलिजिऐट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेव) के स्नातक प्रोग्राम में दाखिले का इंतजार है। छात्राओं का यह इंतजार इस सप्ताह खत्म होने जा रहा है। डीयू प्रशासन इस सप्ताह एनसीवेब में ऑनलाइन दाखिले की दौड़ शुरू करेगा। बीते साल की तरह ही स्नातक प्रोग्राम में दाखिले कट ऑफ के आधार पर होंगे। इस साल भी दाखिला प्रक्रिया में बदलाव नहीं किया गया है। दाखिले के लिए पांच कट ऑफ तक जारी की जाएंगी।

बीए व बीकॉम प्रोग्राम में केवल दिल्ली की लड़कियों को ही मिलेगा दाखिला

मालूम हो कि डीयू के एनसीवेब में उपलब्ध दो कोर्सेज बीए व बीकॉम प्रोग्राम में केवल दिल्ली की लड़कियों को ही दाखिला मिलता है। एनसीवेव में दाखिले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) के आधार पर नहीं बल्कि 12वीं के अंकों के आधार पर निकाली गई कट-ऑफ के आधार पर होंगे। कटऑफ का शेड्यूल आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जारी किया जाएगा। एनसीवेब की निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने बताया कि इस सप्ताह तक कुल 15 हजार 200 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। डीयू से मंजूरी मिलते ही इसके घोषणा कर दी जाएगी। सीटों को भरने के लिए पांच कट ऑफ निकाली जाएंगी।

विज्ञापन


सीटें खाली रहने पर स्पेशल ड्राइव के माध्यम से इन्हें भरा जाएगा। उन्होंने बताया, बीते साल 13 हजार से अधिक सीटें भरी गई थी। बाकी सीटें इसलिए खाली रह गई क्योंकि दिल्ली में एसटी की छात्राएं नहीं मिलती हैं वहीं ओबीसी श्रेणी के तहत भी छात्राएं कम ही दाखिला लेती हैं।

शनिवार व रविवार को आयोजित होती है कक्षाएं

मालूम हो कि एनसीवेब में दो कोर्सेज बीए प्रोग्राम व बीकॉम प्रोग्राम में औसतन 60 फीसदी से लेकर 90 फीसदी कट ऑफ पर दाखिला होता है। एनसीवेब के 26 कॉलेज सेंटर हैं, जिन पर कक्षाएं संचालित की जाती हैं। इनमें हंसराज, मिरांडा हाउस कॉलेज भी शामिल हैं। एनसीवेब में भी नियमित कॉलेजों की तरह चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम हैं, डिग्री भी समान है। कक्षाएं नियमित ना चलकर शनिवार व रविवार को आयोजित की जाती हैं।

कामकाजी व कुछ अन्य डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स करने वाली लड़कियों के लिए यह स्नातक की पढ़ाई करने का बेहतर विकल्प है। दाखिले को लेकर छात्राएं काफी से इंतजार कर रही थीं। इसमें दाखिले के लिए लड़कियों की भीड़ रहती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें