फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU PhD Coursework: डीयू में अब पीएचडी कोर्स वर्क के लिए 12-16 क्रेडिट जरूरी, जारी हुई नई गाइडलाइन

Sat, 06 Dec 2025 09:31 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला ब्यूरो

सार

Delhi University PHD: दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीएचडी कार्यक्रम को और अधिक सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं। अकादमिक काउंसिल की बैठक में इसे मंजूरी देते हुए पीएचडी कोर्स वर्क के लिए 12 से 16 क्रेडिट जरूरी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय में अब पीएचडी कोर्स वर्क को एक समान करने के लिए गाइडलाइंस तैयार की गई हैं। डीयू में शुक्रवार को हुई अकादमिक परिषद की बैठक में इन गाइडलाइंस को मंजूरी दी गई। अब पीएचडी कोर्स वर्क के लिए 12-16 क्रेडिट जरूरी है। वहीं नॉदर्न रेलवे सेंट्रल अस्पताल में 9 पीजी मेडिकल कोर्स शुरू करने को लेकर भी बैठक में मंजूरी दी गई है। वहीं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस-सेमिनार में भाग लेने वाले डीयू प्रतिनिधियों के लिए गाइडलाइंस भी जारी की गई है।

 

डीयू के विभागों में अलग-अलग विषयों में पढ़ाए जा रहे कोर्स वर्क के पैटर्न के अंतर को देखते हुए पीएचडी कोर्स वर्क के लिए गाइडलाइंस में बदलाव किए हैं। इन बदलावों को अकादमिक परिषद की बैठक में मंजूरी दी गई। डीयू रजिस्ट्रार डॉ विकास गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभाग अपने-अपने विषय में पीएचडी प्रोग्राम देते हैं। इस प्रोग्राम के जरूरी हिस्से के तौर पर हर विभाग में पीएचडी कोर्स वर्क कराया जा रहा है।  

नॉर्दर्न रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल में 9 पीजी मेडिकल कोर्स की मंजूरी:

नॉर्दर्न रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल में इंडियन रेलवे पोस्ट-ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में 9 पीजी मेडिकल कोर्स शुरू होंगे। डीयू की अकादमिक परिषद में 9 कोर्स को मंजूरी दी गई है। डीयू के कुलपति प्रो योगेश सिंह ने बताया कि नॉर्दर्न रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल में इंडियन रेलवे पोस्ट-ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में खोले जाने वाले इन पीजी मेडिकल कोर्स को डीयू द्वारा मंज़ूरी दे दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

साल में दो बार की जानी चाहिए शैक्षणिक नियुक्तियां

दिल्ली विश्वविद्यालय अकादमिक परिषद की 1025 वीं बैठक का आयोजन कुलपति प्रो योगेश सिंह की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने शून्य काल के दौरान गेस्ट और एडहॉक शिक्षकों पर बोलते हुए कहा कि हम डीयू का कल्चर बदलना चाहते हैं। अस्थाई नियुक्तियों की बजाए स्थायी नियुक्तियां की जानी चाहिए। उन्होंने साल में दो बार शैक्षणिक नियुक्तियां किए जाने की वकालत की। इस पहल से सुधार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें