दिल्ली विश्वविद्यालय आज यानी 4 अगस्त को फर्स्ट राउंड के DU JAT आवंटन परिणाम की घोषणा करेगा। दिल्ली विश्वविद्यालय की वेबसाइट यानी du.ac.in पर उपलब्ध आधिकारिक प्रवेश अधिसूची के अनुसार, विश्वविद्यालय आज डीयू जेएटी प्रवेश के लिए पहली आवंटन सूची घोषित करेगा। छात्रों के लिए DU JAT 2019 के लिए आवंटन परिणाम ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। परिणाम की घोषणा के बाद, उम्मीदवार अपनी चयन स्थिति देख सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
ऐसे देख सकते हैं अपने परिणाम चेक-
चरण 1: सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद डीयू जेएटी आवंटन परिणाम 2019 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: मांगी गई जानकारी एड करें।
चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने सफल हुए उम्मीदवारों की लिस्ट खुल जाएगी।
चरण 6: भविष्य के लिए परिणामों का प्रिंट आउट संभालकर रखें।
यह भी पढ़ें- अब कार चलाते समय धूप नहीं करेगी परेशान, IIT छात्रों ने बनाई ये अनोखी चीज
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...