डीयू ने तीन प्रमुख क्षेत्रों में सुधार किया
डीयू ने प्रमुख तीन श्रेणियों पर्यावरणीय प्रभाव, सामाजिक प्रभाव और शासन में इस बार मजबूत बढ़त दर्ज की है। पर्यावरणीय प्रभाव में डीयू ने इस बार वैश्विक रैंक में 244 से 155 के स्थान पर आकर 89 स्थानों का सुधार किया है। सामाजिक प्रभाव में वैश्विक स्तर पर 43 स्थानों के सुधार के साथ डीयू 478 से 435 पर पहुंच गया है। इस रैंकिंग में डीयू का सबसे मजबूत स्तंभ गवर्नेस रहा है।
गवर्नेस में डीयू का वैश्विक रैंक 31 स्थानों के सुधार के साथ 218 से 187 हो गया है। डीयू का गवर्नेस स्कोर भारत में नंबर एक पर है। गवर्नेस में डीयू का एशिया रैंक 42 से 9 पर आ गया है। आईआईटी सहित भारतीय संस्थानों के साथ डीयू के समग्र स्कोर और तुलना करें तो डीयू का समग्र स्कोर 72.2 से बढ़कर 80.9 हो गया जो प्रमुख भारतीय संस्थानों में सबसे बड़े सुधारों में से एक है।