फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU: हिंदू कॉलेज बना देश का सर्वश्रेष्ठ, मिरांडा हाउस रहा दूसरे नंबर पर; डीयू के छह विवि शीर्ष 10 में शामिल

Fri, 05 Sep 2025 09:26 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला ब्यूरो

सार

NIRF Ranking 2025: एनआईआरएफ रैंकिंग में दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हिंदू कॉलेज देश का सर्वश्रेष्ठ कॉलेज बनकर शीर्ष स्थान पर रहा, जबकि मिरांडा हाउस दूसरे नंबर पर रहा। कुल छह डीयू कॉलेज शीर्ष 10 में शामिल हुए।
विज्ञापन
हिंदू कॉलेज और मिरांडा हाउस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU Top Colleges: दिल्ली विश्वविद्यालय का हिंदू कॉलेज लगातार दूसरे वर्ष देश का सर्वश्रेष्ठ कॉलेज बना हुआ है। भारत सरकार की उच्च शिक्षण संस्थानों की एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में हिंदू कॉलेज अपना दबदबा बनाने में कामयाब रहा है तो मिरांडा हाउस इस साल भी दूसरे स्थान पर ही कायम है। 

विज्ञापन


इससे पहले, 2017 से 2023 तक लगातार साल वर्षों तक मिरांडा हाउस देश का नंबर वन कॉलेज हुआ करता था। लेकिन वर्ष 2024 में मिरांडा का ताज पहले नंबर से खिसकर हिंदू कॉलेज की झोली जा गिरा। रैंकिंग 2025 में डीयू के टॉप 10 में छह तो सौ में 32 कॉलेज शामिल हैं।

एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में कॉलेज श्रेणी में पहले पांच स्थान डीयू के कॉलेजों के नाम हैं। इसमें हिंदू कॉलेज पहले, मिरांडा हाउस दूसरे, हंसराज कॉलेज तीसरे, किरोड़ीमल कॉलेज चौथे तो सेंट स्टीफन पांचवें नंबर है। इसके बाद एसडी कॉलेज को सातवां स्थान मिला है। इसके अलावा श्री वेंकेंटेश्वर कॉलेज, देशबंधु कॉलेज, लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमेन,श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स,आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज,दौलत राम, दीन दयान उपाध्याय कॉलेज, रामजस कॉलेज शुमार है।
विज्ञापन


इसके अलावा श्रीगुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज,दिल्ली कॉलेज ऑफ ऑर्ट्स एंड कॉमर्स, लेडी इरविन कॉलेज, श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स,गार्गी कॉलेज, दयाल सिंह कॉलेज, रामानुजम कॉलेज, मैत्री कॉलेज, शहीद भगत सिंह कॉलेज,श्याम लाल कॉलेज,भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइंड साइंस, कमला नेहरू कॉलेज, शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंस फॉर वूमेन, शिवाजी कॉलेज, जीसस एंड मेरी कॉलेज, रामलाल आंनद कॉलेज,केशव महाविद्यालय,पीजीडीएवी कॉलेज टॉप 100 में शुमार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें