Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय ने रैगिंग के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए नया निर्देश जारी किया है। अब किसी कॉलेज या विभाग में रैगिंग की घटना होने पर केवल दोषी छात्रों पर ही नहीं, बल्कि संबंधित निदेशक और विभागाध्यक्ष की जवाबदेही भी तय की जाएगी।
DU: दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। देशभर के हजारों छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन करेंगे। ऐसे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इच्छुक छात्रों की दाखिला प्रक्रिया में मदद करेगा। इसके लिए एबीवीपी की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। प्रवेश सहायता के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर हैं-9999977990, 9084206032, 7052014490, 7310902683 और 6202523798।
विज्ञापन
एबीवीपी के अनुसार दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले अनेक विद्यार्थियों को तकनीकी जानकारी के अभाव में आवेदन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम चयन, काउंसलिंग और अन्य प्रवेश संबंधी औपचारिकताओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं के समाधान के लिए परिषद ने कार्यकर्ताओं की विशेष हेल्पलाइन टीम गठित की है।
एबीवीपी के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि फॉर्म भरने, काउंसलिंग और विषय चयन जैसी समस्याओं के समाधान के लिए एबीवीपी के कार्यकर्ता चौबीस घंटे विद्यार्थियों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे।