औचक निरीक्षण होगा
इन फैसलों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए औचक निरीक्षण होंगे। प्रॉक्टर ने बताया कि स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने सहित कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता करने की प्रतिबद्धता जताई है। उत्तर, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्तों ने परिसर की सुरक्षा बनाए रखने में पूर्ण सहयोग और समन्वय का आश्वासन दिया है।
डीयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी (उत्तरी परिसर) और सहायक सुरक्षा अधिकारी (दक्षिणी परिसर) को उत्तर और दक्षिण परिसरों में कड़ी सतर्कता बनाए रखने और 24x7 गश्त सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।