फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU: लॉ प्रोग्राम में दाखिले अगले सप्ताह से होंगे शुरू, PG कोर्स में खाली सीटों के लिए स्पॉट राउंड की भी घोषणा

Sat, 12 Jul 2025 08:14 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो

सार

DU Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने बीए एलएलबी ऑनर्स, बीबीए एलएलबी ऑनर्स और पीजी कोर्सेस में दाखिले की दौड़ अगले सप्ताह से शुरू होगी। लॉ प्रोग्राम्स के लिए पहला सीट आवंटन 16 जुलाई को होगा, जबकि पीजी में स्पॉट राउंड 18 जुलाई से शुरू होगा।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम (BA LLB Hons और BBA LLB Hons) और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (PG Courses) में दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। लॉ प्रोग्राम्स के लिए सीट आवंटन की शुरुआत 16 जुलाई से होगी, वहीं पीजी कोर्सेज में बची हुई सीटों को भरने के लिए 18 जुलाई से स्पॉट राउंड आयोजित किया जाएगा।

लॉ प्रोग्राम में दाखिले की दौड़ अगले सप्ताह से होगी शुरू

पांच वर्षीय इंटिग्रेटिड बीए एलएलबी ऑनर्स और बीबीए एलएलबी ऑनर्स प्रोग्राम में दाखिले की दौड़ अगले सप्ताह से शुरू होगी। डीयू ने इन दोनों प्रोग्राम के लिए दाखिला प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। दाखिले के लिए तीन राउंड होंगे, यदि उसके बाद भी सीटें बचती हैं तो और राउंड आयोजित किए जाएंगे। छात्रों के लिए पहला सीट आवंटन 16 जुलाई से होगा। जबकि इन प्रोग्राम में पहले से पंजीकृत छात्रों के लिए 12 जुलाई से सुधार विंडो शुरू होगी। छात्र 13 जुलाई रात 11: 59 बजे तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। मालूम हो कि इन दोनों प्रोग्राम में दाखिले क्लैट 2025 के स्कोर के आधार पर होंगे। 

16 जुलाई को होगा पहला सीट आवंटन

बीए एलएलबी ऑनर्स और बीबीए एलएलबी ऑनर्स के लिए जारी किए दाखिला शेड्यूल के अनुसार पहला सीट आवंटन की शुरुआत 16 जुलाई से होगी। छात्र 16 जुलाई से 18 जुलाई रात 11:59 बजे तक सीट को स्वीकार कर सकेंगे। विभाग ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन कर उसे 19 जुलाई तक मंजूरी प्रदान करेंगे। इस राउंड के दाखिले के लिए फीस का भुगतान 20 जुलाई शाम 4:59 बजे तक किया जा सकेगा। दूसरे राउंड की शुरुआत 22 जुलाई से होगी। इसमें छात्र को आवंटित सीट को स्वीकार करने के लिए महज दो दिन मिलेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीजी की खाली सीटों को भरने के लिए होगा स्पॉट राउंड

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में अभी एक हजार से अधिक सीटें खाली हैं। डीयू ने इन सीटों को भरने के लिए स्पॉट राउंड की घोषणा की है। 18 जुलाई शाम पांच बजे छात्र के डैशबोर्ड पर खाली सीटों की जानकारी जारी की जाएगी। इसी दिन से दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत हो जाएगी। स्पॉट राउंड के लिए छात्र 18 से 20 जुलाई शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकेंगे। 

22 जुलाई को होगा सीट आवंटन

इसके बाद 22 जुलाई को सीट का आवंटन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदर्शन आधारित प्रोग्राम (एमएफए, एमए म्यूजिक, बीपीईडी, एमपीईडी) सीडब्ल्यू और वार्ड कोटा की सीटों के लिए सीट आवंटन का दूसरा राउंड 22 जुलाई से होगा। स्पॉट राउंड-1 और प्रदर्शन आधारित प्रोग्राम, सीडब्लयू और वार्ड कोटा के दूसरे राउंड के लिए छात्र को 22 से 24 जुलाई तक आवंटित सीट को स्वीकार करना होगा। विभाग-कॉलेज ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन व उसे मंजूरी 22 से 25 जुलाई शाम पांच बजे तक करेंगे। जबकि इस राउंड के लिए फीस का भुगतान 26 जुलाई तक किया जा सकेगा।

जिन छात्रों ने पीजी के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें किसी कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिला है, वे अपने डैशबोर्ड से उस कार्यक्रम के लिए स्पॉट राउंड चुनकर संबंधित कार्यक्रम में आवेदन करने का विकल्प चुन सकते हैं। डीयू ने स्नातकोत्तर के 82 प्रोग्राम की 13,600 सीटों पर दाखिले के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया की शुरुआत 17 जून से हुई थी। सीटों को भरने के लिए तीन राउंड की घोषणा की गई थी। अंतिम राउंड (तीसरे) की प्रक्रिया इस सप्ताह संपन्न हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें