दिल्ली विश्वविद्यालय में अभी भी डीयू पीजी प्रवेश सूची जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। शेष M.A, M.Sc, पत्रकारिता में परास्नातक, M.Com, MCA, आदि की सूची भी जारी होने की उम्मीद है। एमएससी कोर्सेज के लिए एम.एससी बायोकैमिस्ट्री, एम.एससी बायोफिजिक्स, एम.एससी माइक्रोबायोलॉजी, एम.एससी ह्यूमन डेवलपमेंट एंड चाइल्डहुड स्टडीज और एम.एससी रिसोर्स मैनेजमेंट एंड डिजाइन एप्लीकेशन के लिए पहली प्रवेश सूची जारी होने वाली है। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है, उनके पास अब 01 दिसंबर, 2022 सुबह 10 बजे से 03 दिसंबर, 2022 शाम 05 बजे तक अपनी सीट स्वीकार करने और अपना प्रवेश सुरक्षित करने का समय होगा।