दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की पहली कट ऑफ के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रारंभ हो चुका है। 12 अक्तूबर से लेकर 14 अक्तूबर शाम पांच बजे तक स्नातक पाठ्यक्रमों के करीब 70 हजार सीटों के लिए ऑनलाइन दाखिला होना है। छात्रों को प्रत्येक कट ऑफ में दाखिले के लिए तीन अवसर मिलेंगे। छात्र 16 अक्तूबर तक फीस जमा कर सकते हैं। गौरतलब है कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से यह पहली बार है जब दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन हो रहा है।
छात्र विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल के जरिए दाखिला ले सकते हैं।
ऐसे लें डीयू में ऑनलाइन एडमिशन
-सबसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
-दिल्ली विश्वविद्यालय का आधिकारिक पोर्टल www.du.ac.in है।
-इसके बाद अपने पंजीकृत ईमेल आईडी से लॉग इन करें।
-यहां आपको एडमिशन की पूरी जानकारी मिलेगा।
-पहली कटऑफ देखें और उसके बाद कोर्स व कॉलेज चुनें।
-पूरी प्रक्रिया के बाद जिन विद्यार्थियों का आवेदन स्वीकार होगा।
-उनको आवेदन शुल्क भरना होगा ताकि दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो सके।
इस लिंक पर क्लिक कर चरणबद्ध तरीके से दाखिले की प्रक्रिया जानें
दिल्ली विश्वविद्यालय ने दाखिले की प्रक्रिया की जानकारी चरणबद्ध तरीके से दी है। ऊपर दिए गए लिंक के जरिए छात्र दाखिले की पूरी प्रक्रिया जान सकते हैं। विश्वविद्यालय की दूसरी कटऑफ लिस्ट 19 अक्तूबर को जारी होगी। पहले साल के छात्रों के लिए नया शैक्षणिक सत्र 18 नवंबर से शुरू होगा। अगर किसी छात्र को दाखिले में किसी तरह की परेशानी होती है, तो वह विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए शिकायत पत्र को भर कर मेल कर सकता है।