दिल्ली विवि दाखिला (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
दिल्ली विश्वविद्यालय में इस साल पीजी में दाखिले के लिए नहीं साक्षात्कार और ग्रुप डिस्कशन नहीं होगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब डीयू में पीजी कोर्स में दाखिले के लिए इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन का आयोजन नहीं होगा। कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए डीयू ने यह फैसला लिया है।
इसे भी पढ़ें-Manipur Class 10th Results 2020: 2 बजे जारी हो सकता है दसवीं का रिजल्ट, पांच स्टेप्स में ऐसे करें चेक
डीयू में स्थायी समिति के सदस्य अरुण कुमार अत्री का कहना है कि यूनिवर्सिटी में पीजी कोर्स के लिए अब साक्षात्कार और ग्रुप डिस्कशन के बिना ही सीधे दाखिला होगा। उन्होंने कहा है कि डीयू में एमबीए में कैट के माध्यम से दाखिला होता है। दिल्ली विश्वविद्यालय फाइनांस से जुड़े जो एमबीए कोर्स चलाता है, उसमें कैट स्कोर के बाद इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन होता था। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते इस बार सीधे दाखिला होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मैं साक्षात्कार के पक्ष में हूं। इससे छात्र के व्यक्तित्व का मूल्यांकन होता है।
बता दें कि डीयू ने ईसीए और स्पोर्ट्स ट्रायल खत्म कर दिया गया है। अब केवल प्रमाणपत्र के आधार पर ही विद्यार्थियों का दाखिला होगा। यह बदलाव कोविड-19 की वजह से किया गया है। स्नातक या परास्नातक में विद्यार्थी ऑनलाइन दिखाल ले सकते हैं।