DU Admission 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों के लिए पहली कट-ऑफ 10 अक्तूबर को जारी करेगा। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय पहली कट-ऑफ निर्धारित 12 अक्तूबर से दो दिन पहले 10 अक्तूबर को जारी करने की तैयारी कर रहा है। विभिन्न स्नातक कोर्सों के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in के जरिए पहली कट-ऑफ देख सकेंगे। बता दें कि वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से पहली बार डीयू में संपूर्ण प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है।