फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission 2020: जानें कब से मिलेंगे आवेदन फॉर्म, इस बड़े बदलाव की तैयारी

Thu, 09 Jan 2020 10:35 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
विज्ञापन

DU Delhi University Admission 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय में एक बार फिर से दाखिले की होड़ शुरू होने वाली है, शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए। बोर्ड परीक्षाएं अभी शुरू भी नहीं हुई हैं, लेकिन दिल्ली विश्विवद्यालय में नए सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं, विद्यार्थियों के बीच भी उत्सुकता है कि दिल्ली विवि के दाखिले के आवेदन फॉर्म कब आएंगे। 

विज्ञापन


अब इस संबंध में आधिकारिक सूचना आ गई है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय के एडमिशन के डीन पंकज अरोड़ा ने बताया है कि इस बार विवि समय से पहले आवेदन फॉर्म जारी करने की तैयारी कर रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल दाखिले की प्रक्रिया में काफी देर हो गई थी। आवेदन फॉर्म भी करीब एक महीने की देरी से जारी किए गए थे। 

तो इस साल कब आएंगे आवेदन फॉर्म?

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म अप्रैल के पहले सप्ताह में ही जारी कर देगा। वहीं, विवि इस बार से दाखिले की प्रक्रिया को पहले से बेहतर, पारदर्शी और विद्यार्थियों व अभिभावकों दोनों के लिए थोड़ा आसान बनाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए संबंधित लोगों से सुझाव भी मांगे गए हैं।

ये भी पढ़ें : Delhi CMs: कौन थे दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री, इस सीएम को 49 दिन में ही देना पड़ा था इस्तीफा

इसके अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए दाखिला प्रक्रिया आसान बनाने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन इस बार एक ही फॉर्म से दाखिला किए जाने की योजना बना रहा है। एक ही फॉर्म होने से दाखिले के समय छात्रों को एक से अधिक फॉर्म नहीं भरने पड़ेंगे। इससे उनके समय की भी बचत होगी। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, कश्मीरी विस्थापित, पीडब्लयूडी कोटे के छात्रों के दाखिले भी कैसे आसान बनाए जाएं, इस पर काम किया जा रहा है।

दरअसल, इस बार यूजी-पीजी, एमफिल-पीएचडी के दाखिलों को पहले से ज्यादा सरल बनाने के लिए डीयू प्रशासन ने अलग से दाखिला शाखा स्थापित की है। इसका काम दाखिले से जुड़ी गतिविधियों को देखना है। दाखिले के समय फॉमों की अधिक संख्या से छात्रों को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन की ओर से डीन, फैकल्टी से सुझाव भी मांगे गए। जिस तरह के सुझाव मिलेंगे उसके आधार पर ही प्रशासन आगे की तैयारी शुरू करेगा।

ये भी पढ़ें : वो देश जहां साल में होते हैं 13 महीने, यहां अब भी चल रहा है 2013
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें