फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में लेना है प्रवेश तो पहले जान लें पूरी प्रक्रिया, नहीं तो हो जाएंगे परेशान

Fri, 21 Dec 2018 11:29 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवार के लिए एक बड़ी खबर है। प्रवेश के लिए एक नया नियम लागू हुआ है। यदि आप 12वीं पास हैं तो सिर्फ नंबरो से काम नहीं चलेगा। प्रवेश लेने के लिए आपको एक परीक्षा भी देनी होगी। आपको बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2019-20 में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित करने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

डीयू ने मौजूदा शैक्षणिक सत्र में सभी पोस्ट ग्रेजुएट, एमफिल, पीएचडी कोर्सेज और 8 प्रोफेशनल ग्रेजुएट कोर्सेज में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा को लागू किया था। ऐसे में प्रशासन इस बार यूजी कोर्सेज में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के दायरे को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। इसके लिए बीते नवंबर में विभिन्न हितधारकों से सुझाव मांगे गए थे। डीयू अब ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा को पहले से भी ज्यादा निष्पक्ष और पारदर्शी बनाएगा। ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में किसी प्रकार की समस्या न आए और पारदर्शी भी रहे, इसके लिए भी फीडबैक लिया गया। प्रवेश परीक्षा को ऑनलाइन, पारदर्शी व निष्पक्ष बनाए जाने की खबर तीन नवंबर को अमर उजाला में प्रकाशित की गई थी। ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा कराने जाने के पीछे डीयू का मकसद यह है कि जिन विद्यार्थियों के अच्छे नंबर नहीं आ रहे उनका दाखिला भी हो सके।
विज्ञापन

बीते साल भी सभी यह कयास लग रहे थे कि कॉमर्स स्ट्रीम के लिए दाखिले प्रवेश परीक्षा से हो सकते हैं, लेकिन दाखिला समिति के सदस्यों ने इस पर असहमति जताई थी। यह बात भी सामने आ रही है कि ऑफलाइन के साथ ही प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन कराई जा सकती है। इस बात पर भी विचार किया जा रहा है कि प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के माध्यम से कराई जाए। दरअसल यह कहा जा रहा है कि इससे परीक्षा का खर्च बढ़ सकता है। वहीं ऑनलाइन परीक्षा होने से उन विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है जो कंप्यूटर से ज्यादा फ्रेंडली नहीं हैं। अब इस पर फैसला जनवरी तक होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि जेएनयू में भी वर्ष 2019 से ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें