फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission: सीयूईटी स्नातक पंजीकरण में डीयू का चुनें विकल्प, प्रोस्पेक्टस अगले सप्ताह होगा जारी

Tue, 04 Mar 2025 07:44 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो

सार

DU Admission 2025: इंर्फोमेशन बुलेटिन में दाखिला पात्रता, दिशा-निर्देश, सीटों की जानकारी, प्रोग्राम आधारित योग्यताएं संबंधित जानकारी छात्रों को मिलेगी। डीयू में स्नातक कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए छात्रों को सीयूईटी पंजीकरण में डीयू का विकल्प चुनना होगा।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU UG Admission: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट-यूजी (CUET UG) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे में अब डीयू ने शैक्षणिक सत्र 205-26 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले की तैयारी शुरू कर दी है। एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी में किए बदलावों के साथ डीयू अगले सप्ताह तक इंर्फोमेशन बुलेटिन जारी कर देगा।

विज्ञापन

सीयूईटी स्नातक पंजीकरण में डीयू का चुनें विकल्प

इंर्फोमेशन बुलेटिन में दाखिला पात्रता, दिशा-निर्देश, सीटों की जानकारी, प्रोग्राम आधारित योग्यताएं संबंधित जानकारी छात्रों को मिलेगी। डीयू में स्नातक कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए छात्रों को सीयूईटी पंजीकरण में डीयू का विकल्प चुनना होगा। डीयू का प्रोस्पेक्टस जारी होने पर छात्रों को सीयूईटी टेस्ट पेपर का चयन करने के लिए इंर्फोमेशन बुलेटिन को देखना होगा। बुलेटिन में उपलब्ध कोर्सेज की संबंधित योग्यता को देखकर ही सीयूईटी फॉर्म को भरना होगा। बीते साल की तरह ही इस साल भी डीयू के स्नातक कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए सीयूईटी स्कोर अनिवार्य होगा। डीयू दाखिला प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी के अनुसार एक हफ्ते के अंदर इंर्फोमेशन बुलेटिन तैयार करके जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें स्नातक कोर्सेज में दाखिले से जुड़ी काफी अहम जानकारी होगी। इंर्फोमेशन बुलेटिन में भाषाओं और सीयूईटी(यूजी) के लिए डोमेन स्पेसिफिक सब्जेक्ट की जानकारी मिलेगी। ऐसे में छात्रों को सीयूईटी टेस्ट पेपर का चयन करने से पहले इंर्फोमेशन बुलेटिन को देखना होगा। मालूम हो कि इस बार एनटीए की ओर से आयोजित होने वाली सीयूईटी में पांच विषयों की परीक्षा दी जा सकेगी। इस बार सीयूईटी के लिए छात्र ऐसे विषयों का चयन भी कर सकते हैं जो कि बारहवीं में नहीं पढ़े हैं।

तैयार हो रहा इंर्फोमेशन बुलेटिन

अधिकारियों के अनुसार, एनटीए की ओर से किए गए बदलावों के आधार पर ही इंर्फोमेशन बुलेटिन को तैयार किया जा रहा है। इससे छात्रों को डीयू के स्नातक दाखिले के संबंध में सही जानकारी मिल सके और वह उस जानकारी के आधार पर ही सीयूईटी के लिए आवेदन कर सकें। मालूम हो कि एनटीए की ओर से जारी तिथियों के अनुसार सीयूईटी यूजी के लिए 22 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। 23 मार्च तक फीस का भुगतान किया जा सकेगा और 24 मार्च से 26 मार्च तक आवेदक अपने ब्यौरे में सुधार कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें