दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज ने विभिन्न कोर्सेज के लिए पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर अपनी कटऑफ लिस्ट देख सकते हैं। विश्वविद्यालय ने कटऑफ लिस्ट ऑनलाइन पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की है।
विज्ञापन
डीयू के कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज ने छह यूजी पाठ्यक्रमों के लिए पहली कटऑफ सूची जारी की है। इस साल बीए कोर्स के लिए सबसे ज्यादा कटऑफ 96.5 फीसदी है। इसमें बीए(ऑनर्स) इंग्लिश, बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स और बीकॉम (ऑनर्स) शामिल है।