फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU मेें दाखिले की राह होगी आसान,डीयू, जेएनयू, इग्नू, आईपी यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ रहेंगे उपलब्ध

Sun, 09 Jun 2019 09:39 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं के बाद ग्रेजुएशन या पीजी में दाखिला और रिसर्च से जुड़ी सवालों के जवाब देने के लिए 9 जून को यानी आज एक काउंसलिंग सत्र आयोजित किया जा रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज में यूथ यूनाइटेड फॉर विजन एंड एक्शन (युवा) संस्था के उदय इनिशिएटिव के तहत आयोजित होने वाले इस सत्र में डीयू, जेएनयू, इग्नू व आईपी यूनिवर्सिटी समेत कई अन्य विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की दाखिले की हर मुश्किल का समाधान होगा।  विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा के बाद कॉलेज में प्रवेश और पाठ्यक्रम संबंधी हर जानकारी प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन

इस करियर काउंसलिंग सत्र में जेएनयू के रजिस्ट्रार, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के उप रजिस्ट्रार, हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी के कुलपति, हंसराज कॉलेज, दौलत राम कॉलेज, पीजीडीएवी कॉलेज और दयाल सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल और एसआरसीसी कॉलेज के प्रोफेसर विशेषज्ञ के रूप में शामिल होंगे। इस काउंसलिंग की सुविधा विद्यार्थियों को निशुल्क दी जाएगी। सत्र की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें