फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission 2019: इस बार दाखिला रद्द कराना पड़ेगा महंगा, फीस से कटेंगे एक हजार रुपये

Wed, 26 Jun 2019 09:23 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शुक्रवार को जारी होने वाली पहली कट ऑफ के आधार पर दाखिले की दौड़ शुरू होने जा रही है। इस बार अच्छे कॉलेज व कोर्स की चाह में दाखिला रद्द कराना छात्रों को मंहगा पड़ेगा। दाखिला रद्द कराते हैं तो कुल फीस में से एक हजार रुपये काट कर शेष वापस की जाएगी। बीते साल 500 रुपये काटे जाने का प्रावधान था। फर्जी प्रमाणपत्र के साथ दाखिला लेकर उसे रद्द कराने पर किसी भी प्रकार की फीस वापस नहीं होगी।
विज्ञापन

डीयू में 28 जून से कट ऑफ आनी शुरू हो जाएंगी। फिलहाल पांच कट ऑफ जारी की जाएंगी और सीट खाली रहने पर ही अन्य कट आएंगी। दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से पहले जरूरी है कि छात्र फीस रिफंड पॉलिसी के विषय में जानें। डीयू में दूसरी कट ऑफ के बाद कॉलेज बदलने की सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो अंतिम कट ऑफ तक जारी रहेगा। अक्सर ऐसा होता है कि छात्रों को डीयू की फीस रिफंड पॉलिसी की जानकारी न होने के  कारण नुकसान उठाना पड़ता है। 

डीयू की रिफंड पॉलिसी के मुताबिक, यदि छात्र दाखिले के अंतिम दिन तक अपना दाखिला रद्द कराता है तो उसकी फीस से एक हजार रुपये की फीस काट कर शेष फीस वापस लौटाई जाएगी। यदि दाखिले के दौरान कॉलेज व विवि स्तर पर कोई गड़बड़ी होती है तो छात्र को पूरी फीस वापस लौटा दी जाएगी। छात्रों के दस्तावेज में गड़बड़ी पाए जाने या फिर छात्र कोई गलत जानकारी देता है तो उसकी फीस वापस नहीं लौटाई जाएगी। स्व-वित्तपोषित (सेल्फ फाइनेंसिंग) कोर्स का छात्र दाखिले की अंतिम तिथि से पहले दाखिला वापस लेने के लिए आवेदन करता है तब भी कुल फीस में एक हजार रुपये काट कर शेष राशि वापस लौटा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें