फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission 2019: यहां देखें ECA कोटा में एडमिशन के लिए फाइनल ट्रायल का पूरा शेड्यूल

Sun, 07 Jul 2019 01:19 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विवि एडमिशन 2019 - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में ईसीए कोटे (एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी) में दाखिले के लिए हुए प्रारंभिक ट्रायल का रिजल्ट शनिवार शाम जारी किया गया। अब विद्यार्थियों का फाइनल ट्रायल के लिए चयन होगा। प्रशासन ने फाइनल ट्रायल के लिए शेड्यूल तैयार कर लिया है। ये ट्रायल 9 से 14 जुलाई तक चलेंगे। उसके बाद ईसीए कोटे के तहत चयनित विद्यार्थियों की सूची दाखिले के लिए जारी होगी।

विज्ञापन


डीयू प्रशासन के अनुसार, फाइनल ट्रायल में विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। शेड्यूल के मुताबिक जो तारीख और स्लॉट विद्यार्थी को आवंटित हुआ है, उसी दौरान रिपोर्ट करना होगा। ट्रायल की तारीख और स्लॉट में बदलाव नहीं होगा। इस दौरान विद्यार्थियों को अपनी गतिविधि से संबंधित मूल प्रमाण पत्र और इनकी सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी लेकर जाना होगा। ट्रायल के दौरान ही प्रमाणपत्रों की जांच भी की जाएगी। फाइनल ट्रायल में चयनित होने वाले विद्यार्थियों को दाखिला मिल सकेगा। ईसीए दाखिला दिशा-निर्देश के अनुसार, हर ट्रायल की वीडियोग्राफी की जाएगी।
 
ऐसा है ECA ट्रायल फाइनल शेड्यूल

विज्ञापन

 
(गतिविधि) तारीख स्थान
डांस (इंडियन क्लासिक, लोकनृत्य)  9-12 जुलाई एमपीएम
डांस (पश्चिमी व कोरियोग्रॉफी) 11-13 जुलाई एसपीएम
क्रिएटिव राइटिंग 12 जुलाई  रामलाल आनंद
डिबेट (हिंदी) 10-11 जुलाई केएमसी
डिबेट (अंग्रेजी) 12-14 जुलाई  केएमसी
डिजिटल मीडिया (फोटोग्राफी) 12 जुलाई डीडीयू
डिजिटल मीडिया (फिल्म मेकिंग, एनीमेशन) 13 जुलाई डीडीयू
फाइन आर्ट्स (स्केचिंग एंड पेंटिंग्स, स्कलपचर)  9 जुलाई एआरएसडी
म्यूजिक (वोकल) इंडियन 11-13 जुलाई दौलतराम
म्यूजिक (वोकल) वेस्टर्न 9-10 जुलाई दौलतराम
म्यूजिक वाद्य यंत्र (भारतीय) 9-10 जुलाई केएमसी
म्यूजिक वाद्य यंत्र (पश्चिमी) 11-12 जुलाई केएमसी
थियेटर 9-13 जुलाई मिरांडा हाउस
क्विज 10 जुलाई लक्ष्मीबाई कॉलेज
डिवनिटी 10 जुलाई कमला नेहरू
एनएसएस 10 जुलाई रामलाल आनंद
योग 9 जुलाई  भारती कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें