फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission 2019 : EWS छात्रों के लिए जनरल से कम रहेगी कट-ऑफ

Thu, 27 Jun 2019 09:35 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कई कॉलेजों ने कटऑफ तय की 

विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में इस बार सामान्य श्रेणी और अन्य श्रेणियों की कट-ऑफ की तरह ही पहली बार लागू किए गए ईडब्ल्यूएस वर्ग कोटा के तहत भी अलग कट-ऑफ जारी की जाएगी। कॉलेजों में दाखिले के लिए शुक्रवार को पहली कट ऑफ जारी होनी है। कॉलेजों ने इसके लिए कट-ऑफ लगभग तैयार कर लिया है। कट-ऑफ सभी श्रेणियों के लिए निकाली जाएगी। वहीं, ईडब्ल्यूएस की कट-ऑफ में और सामान्य श्रेणी की कट-ऑफ में 0.25 फीसदी से लेकर 01 फीसदी तक का अंतर रहेगा। यह अंतर अलग-अलग कोर्स और कॉलेज पर आधारित होगा।

Trending Videos

ईडब्ल्यूएस के कारण डीयू में 5600 सीटें बढ़ी हैं। कॉलेजों को आवेदन का डाटा मिल गया है, लिहाजा कॉलेजों ने कट-ऑफ बनाने के लिए बैठकों में इस पर विचार-विमर्श कर लिया है। अरविंदो कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विपिन अग्रवाल ने बताया कि ईडब्ल्यूएस श्रेणी के दाखिले के लिए न्यूनतम योग्यता तो सामान्य श्रेणी वाली ही रहेगी, लेकिन सामान्य श्रेणी के मुकाबले में ईडब्ल्यूएस की कटऑफ को कुछ कम करके ही निकाला जाएगा।

कॉलेज ने फिलहाल 0.75 फीसदी कम कर कट-ऑफ निकालने का फैसला किया है। इस कट-ऑफ के लिए कॉलेज थोड़ा संभलकर ही चलेंगे। सामान्य श्रेणी की कट-ऑफ बहुत ज्यादा होगी। इस पर उन्होंने कहा कि कॉलेज व्यावहारिक कट-ऑफ निकालने की तैयारी कर रहे हैं। हाई कट-ऑफ रहने से नॉर्थ कैंपस कॉलेजों की सीटें तो भर जाती हैं, लेकिन आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों को विद्यार्थी नहीं मिल पाते हैं। इस कारण से आउट ऑफ कैंपस कॉलेज तो कम से कम व्यावहारिक कट-ऑफ ही रखेंगे। 
विज्ञापन

राजधानी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेश गिरी ने कहा कि ईडब्ल्यूएस की कट-ऑफ सामान्य के मुकाबले में कम करने का ही निर्णय लिया है। बेस्ट फोर विषयों के आधार पर कट-ऑफ 0.25 फीसदी कम और जिन कोर्स में बेस्ट थ्री विषयों (साइंस कोर्स) के आधार पर दाखिला होता है, वहां 0.33 फीसदी कम रखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें