फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DTU Online Programme: डीयूटी से ऑनलाइन और हाइब्रिड मोड में पढ़ाई की सुविधा; एजेंसी चयन के लिए टेंडर जारी

Mon, 14 Jul 2025 09:02 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो

सार

DTU Hybrid Programmes: डीयूटी जल्द ही डिजिटल मोड में शॉर्ट टर्म से लेकर डिग्री प्रोग्राम शुरू करेगा। इन कोर्सेज में AI, पब्लिक पॉलिसी, HR, फाइनेंस, मार्केटिंग जैसे क्षेत्र शामिल होंगे। कामकाजी लोगों और छात्रों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
DTU Online Courses 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DTU Online Courses 2025: दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयय (डीटीयू) हाइब्रिड और ऑनलाइन मोड में शॉर्ट/मीडियम/लॉन्ग टर्म अवधि वाले सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/डिग्री कार्यक्रम शुरू करने की योजना तैयार कर रहा है। यह कार्यक्रम डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, पब्लिक पॉलिसी, एचआर मैनेजमेंट, इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस एनवायरमेंट, फाइनेंस एंड अकाउटिंग, एआई एंड इंर्फोमेशन सिस्टम इन बिजनेस, मार्केटिंग, मैनेजमेंट कम्युनिकेशन सहित दूसरे क्षेत्रों से संबंधित होंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रमों के संचालन के लिए डीटीयू ने एजेंसी के चयन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में निविदा भी जारी कर दी गई है। डीटीयू के डिजिटल एजुकेशन डीन प्रो. एस इंदु ने बताया, यह कार्यक्रम कामकाजी लोगों, छात्रों और दूसरे संस्थानों के शिक्षकों के लिए होंगे। कुलपति प्रो. प्रतीक शर्मा के नेतृत्व में यह परियोजना तैयार की गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह कदम है। जिससे हर किसी को एक क्लिक पर शिक्षा उपलब्ध हो सकें। दूर-दराज के क्षेत्र में रहने वाले छात्र भी इसका लाभ ले सकें।

यह कार्यक्रम छात्रों को ऑनलाइन और हाइब्रिड मोड में पढ़ने को मिलेंगे। अभी फिलहाल छह महीने के सर्टिफिकेट कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जा रही है। जिसकी कक्षाएं रविवार को आयोजित होंगी। भविष्य में ऑनलाइन मोड में एमबीए बिजनेस एनालिटिक्स पढ़ाने को भी मसौदा तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा क्वांटम सिक्योरिटी, रिन्यूएबल एनर्जी, बिजनेस एचआर सहित कई दूसरे कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डीटीयू अपने कार्यकारी शिक्षा कार्यक्रमों के लिए एजेंसी की सेवा लेगा। एजेंसी के चयन को लेकर निविदा जारी कर दी गई है। एजेंसी कार्यक्रम को लागू करने से लेकर, परीक्षा का आयोजन, छात्रों का नामांकन, मार्केटिंग, दाखिला सहित दूसरी सुविधाओं को सुनिश्चित करेगी। उम्मीद है कि इस परियोजना के छात्रों और कामकाजी लोगों के बीच सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। दूर-दराज से भी अलग-अलग कार्यक्रम की पढ़ाई करने के लिए छात्र जुड़ेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें