DTU admissions 2020: कोरोना वायरस से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन की वजह से दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) तीन मई तक बंद है। डीटीयू ने एमटेक कोर्स में दाखिले के लिए नोटिफिकेश जारी किया है। डीटीयू में एमटेक कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन 8 मई से शुरू होंगे। अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट dtu.ac.in है। अभ्यर्थी पीएचडी, बीटेक, एमएससी और बीडीईएस कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन कोर्सों के लिए आवेदन की प्रक्रिया मई और जून में शुरू होगी।
बता दें कि कई एमबीए कोर्सों के लिए दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय में आवेदन की शुरुआत फरवरी से ही हो गई थी। एमडीईएस कोर्सों के लिए आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल पहले हफ्ते से हुई थी। एमटेक कोर्स के 21 स्ट्रीम के लिए सभी सीटों पर दाखिला गेट परीक्षा के स्कोर के आधार पर होगा।