10वीं और 12वीं के अंकों के आधार में होगा दाखिले
डीएसईयू में डिप्लोमा कोर्सेज में दसवीं के अंकों के आधार पर और यूजी डिप्लोमा व यूजी व सर्टिफिकेट प्रोग्राम में बारहवीं के अंकों के आधार पर दाखिला होता है। डीएसईयू के कुलपति प्रो अशोक कुमार नगावत ने बताया कि हम सात मई से दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल इस तरह से तैयार किया जाएगा कि कक्षाएं शुरू होने में देरी ना हो। हमारी योजना है कि हम कक्षाएं एक जुलाई से शुरू कर दें।
15 नए कोर्सेज की योजना
मालूम हो कि इस बार डीएसईयू नए कोर्सेज को शुरु करने की तैयारी कर रहा है। डीएसईयू के जिन कैंपस में दाखिले कम होते हैं वहां बाजार की जरूरत के हिसाब से 15 नए कोर्सेज शुरु किए जाने की तैयारी है। विवि की अकादमिक काउंसिल व बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक अगले सप्ताह होने की संभावना है। इसमें दाखिला व नए कोर्सेज शुरू करने के प्रस्ताव को पास कराने के लिए रखा जाएगा। वहां से पास होते ही प्रशासन दाखिला प्रक्रिया को शुरू कर देगा। दाखिले से संबंध में सभी सूचनाएं वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। वहीं दाखिले से जुड़ी जानकारी देने के लिए ओपन हाउस सेशन भी होंगे। इसके लिए कैंपस आधारित शेड्यूल जल्द ही वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।