फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरडीओ का इंटर्नशिप प्रोग्राम: बिना लिखित परीक्षा होगा चयन, मिलेंगे ₹30 हजार; इस तारीख तक जरूर कर दें आवेदन

Sat, 24 Oct 2026 07:48 AM IST
आकाश कुमार मीनाक्षी पाठक, करियर सलाहकार

सार

डीआरडीओ (DRDE ग्वालियर) ने बायोलॉजिकल, केमिकल साइंसेज और इंजीनियरिंग छात्रों के लिए 6 महीने की इंटर्नशिप निकाली है। बिना लिखित परीक्षा चयन होगा और ₹30,000 मिलेंगे। 28 वर्ष तक के छात्र 14 नवंबर 2026 तक ऑफलाइन/ईमेल से आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
DRDO Internship 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) के डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (डीआरडीई), ग्वालियर ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस कार्यक्रम के तहत बायोलॉजिकल साइंसेज, केमिकल साइंसेज और इंजीनियरिंग पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। इस इंटर्नशिप के माध्यम से छात्रों को संबंधित क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने और अपने विषय-ज्ञान को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा।

इन विषयों के छात्र हैं पात्र

इस इंटर्नशिप के लिए स्नातकोत्तर और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं। बायोलॉजिकल साइंसेज के तहत बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी, टॉक्सिकोलॉजी और इम्यूनोलॉजी जैसे विषय शामिल हैं। इन विषयों में एमएससी के तीसरे या चौथे सेमेस्टर और बीटेक के सातवें या आठवें सेमेस्टर में पढ़ने वाले विद्यार्थी पात्र हैं। वहीं, केमिकल साइंसेज के तहत केमिस्ट्री, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री और एनालिटिकल केमिस्ट्री में एमएससी या समकक्ष डिग्री के तीसरे या चौथे सेमेस्टर के छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर साइंस में बीई या बीटेक के सातवें या आठवें सेमेस्टर में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी आवेदन के पात्र हैं।

आयु-सीमा और महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 14 नवंबर, 2026 तक 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। इस इंटर्नशिप की अवधि छह माह निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को एक दिसंबर, 2026 को सूचित किया जाएगा, जबकि इंटर्नशिप एक जनवरी, 2027 से शुरू की जाएगी।

ऐसे होगा चयन

इस इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन उनकी पात्रता और आवेदन के साथ जमा किए गए दस्तावेजों के आधार पर किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर टेलीफोनिक इंटरव्यू या वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भी उम्मीदवारों का आकलन किया जा सकता है। केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटर्नशिप ऑफर लेटर दिया जाएगा। इसलिए आवेदन फॉर्म में सही जानकारी भरना और सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करना आवश्यक है। चयनित छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान कुल 30,000 रुपये मिलेंगे।

ऑफलाइन करें आवेदन

  • उम्मीदवार 14 नवंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है।
  • पूरा भरा हुआ आवेदन फॉर्म निदेशक, डीआरडीई, डीआरडीओ, रक्षा मंत्रालय, झांसी रोड, ग्वालियर, मध्य प्रदेश, पिन कोड 474002 पर डाक से भेजना होगा।
  • उम्मीदवार स्कैन  किया हुआ आवेदन director.drde@gov.in और hrd.drde@gov.in पर ई-मेल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें