रिक्त पदों का विवरण
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (इंजीनियरिंग): 75 पद
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (नॉन इंजीनियरिंग): 30 पद
- डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी: 20 पद
- आईटीआई अप्रेंटिस ट्रेनी: 25 पद
शैक्षणिक योग्यता-आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को स्नातक (इंजीनियरिंग - बीई / बी.टेक), स्नातक (गैर इंजीनियरिंग बी.कॉम. / बी.एससी. / बी.ए / बीसीए, बीबीए), डिप्लोमा और आईटीआई पास होना चाहिए। इसके अलावा हर एक पद के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता अलग-अगल है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
वहीं उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से लेकर 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
हर महीने कितना स्टाईपेंड मिलेगा?
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस (BE/B.Tech/B.Com/BA/BBA/BCA): 9000 रुपये
- डिप्लोमा अप्रेंटिस: 8000 रुपये
- आईटीआई अप्रेंटिस: 7000 रुपये
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "Apprentice Registration" लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉग इन कर फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- जानकारी की पुष्टि करें और सबमिट करें।
- फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।