कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
इंटर्नशिप के दौरान मासिक वजीफा इस प्रकार है: DLJ के इंटर्न को 5,000 रुपये प्रति माह मिलेगा। SAG के इंटर्न को पूरी अवधि का वजीफा छात्र के बैंक खाते में दो बराबर किस्तों में मिलेगा। पहली किस्त 15,000 रुपये और दूसरी किस्त 15,000 रुपये इंटर्नशिप के तीसरे महीने के पूरा होने के बाद।
आवेदन के लिए योग्यता
डीआरडीओ उन छात्रों को सशुल्क इंटर्नशिप प्रदान करेगा जिनका अकादमिक रिकॉर्ड अच्छा हो और जिन्होंने एआईसीटीई/यूजीसी से मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों। योग्य छात्रों का चयन CGPA, साक्षात्कार/बातचीत और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार DRDO की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।
- यहां “Internship/Career Opportunities” या संबंधित लिंक देखें।
- इसमें पात्रता, रिक्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि और आवश्यक दस्तावेज की जानकारी होगी।
- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, संपर्क विवरण आदि सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे अकादमिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र, पहचान पत्र और फोटो अपलोड करें।
- कुछ इंटर्नशिप में आवेदन शुल्क लिया जा सकता है। यदि लागू हो तो ऑनलाइन भुगतान करें।
- सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।