फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dr. Mumtaz Patel: कौन हैं भारतीय मूल की डॉ. मुमताज पटेल, जो बनीं यूके की रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन की नई अध्यक्ष

Thu, 17 Apr 2025 11:27 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Dr. Mumtaz Patel: भारतीय मूल की डॉ. मुमताज़ पटेल को यूनाइटेड किंगडम की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन का नया अध्यक्ष चुना गया है। वे इस पद को संभालने वाली पहली इंडो-एशियन मुस्लिम महिला बनी हैं।
विज्ञापन
डॉ. मुमताज पटेल - फोटो : Facebook (Royal College of Physicians)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dr. Mumtaz Patel: भारतीय मूल की डॉ. मुमताज पटेल को यूनाइटेड किंगडम की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन (RCP) का नया अध्यक्ष चुना गया है। वे इस पद पर चुनी जाने वाली 123वीं अध्यक्ष, पहली इंडो-एशियन मुस्लिम महिला और कुल मिलाकर पांचवीं महिला अध्यक्ष हैं। जिन्होंने इस 16वीं सदी से चली आ रही संस्था की कमान संभाली है।
विज्ञापन


डॉ. पटेल का जन्म इंग्लैंड के लंकाशायर में हुआ था और वे भारतीय प्रवासी माता-पिता की संतान हैं। फिलहाल वे मैनचेस्टर में कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट (किडनी विशेषज्ञ) के रूप में कार्यरत हैं।

"संस्था को फिर से विश्वास का प्रतीक बनाऊंगी"- डॉ. मुमताज पटेल

डॉ. पटेल ने अपने विजन को साझा करते हुए कहा, “मैं इस संस्था को उसका सर्वश्रेष्ठ स्वरूप देने के लिए काम करूंगी, ताकि हम अपने सदस्यों को करियर के हर स्तर पर बेहतर सपोर्ट दे सकें और हमारे मरीज़ों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवा मिल सके।” उन्होंने यह भी बताया कि वे अपने 20 वर्षों के अनुभव, समर्पण और मूल्यों पर आधारित नेतृत्व के साथ इस भूमिका को निभाएंगी।
 
विज्ञापन

बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा विश्वास

डॉ. पटेल इससे पहले RCP में सीनियर सेंसर और वाइस प्रेसिडेंट- एजुकेशन एंड ट्रेनिंग के रूप में सेवा दे चुकी हैं। वे जून 2024 से एक्टिंग प्रेसिडेंट का कार्यभार भी निभा रही थीं। अब बतौर प्रेसिडेंट, वे RCP काउंसिल की अध्यक्षता करेंगी और बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की सदस्य बनेंगी।

RCP की ट्रस्टी चेयर डॉ. डायना वाल्फोर्ड ने विश्वास जताते हुए कहा कि डॉ. पटेल इस अहम भूमिका को एक चुनौतीपूर्ण समय में संभाल रही हैं, लेकिन हमें उन पर पूरा भरोसा है कि वे ईमानदारी और उत्कृष्ट नेतृत्व से RCP को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।

शिक्षा और नेतृत्व में सशक्त उपस्थिति

डॉ. मुमताज पटेल एनएचएस इंग्लैंड में पोस्ट-ग्रेजुएट एसोसिएट डीन के रूप में भी कार्यरत हैं। वे मेडिकल शिक्षा, ट्रेनिंग, मूल्यांकन और रिसर्च के क्षेत्र में एक मज़बूत रिकॉर्ड रखती हैं। उन्होंने यूके और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई लीडरशिप कोर्सेस डिजाइन और संचालित किए हैं।

भविष्य की पीढ़ी को सशक्त बनाना

RCP के रेजिडेंट डॉक्टर कमिटी के चेयर डॉ. एंथनी मार्टिनेली और डॉ. कैथरीन रोवन ने कहा कि हम डॉ. पटेल के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं, ताकि युवा डॉक्टरों के करियर को बेहतर दिशा और समर्थन मिल सके।"

ब्रिटिश जेरियाट्रिक्स सोसाइटी के प्रेसिडेंट प्रोफेसर जगदीप धेसी ने कहा, "डॉ. पटेल के सामने एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्हें यह समझना होगा कि आने वाले समय में ज्यादातर मरीज बुज़ुर्ग होंगे जिन्हें समग्र और व्यक्ति-केंद्रित देखभाल की जरूरत होगी।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें