अभियान की प्रगति के आंकड़े
शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, 15 अक्तूबर तक सांसदों से प्राप्त 233 शिकायतों में से 140 का समाधान किया जा चुका है। वहीं, 1,111 आम जनता की शिकायतों में से 607 और 510 जन शिकायत अपीलों में से 241 का निपटारा किया गया है।
इसके अलावा, समीक्षा के लिए तय की गई 70,596 कागजी फाइलों में से अब तक 60,659 की जांच हो चुकी है। इसके अलावा, कुल 556 ई-फाइलों की समीक्षा की गई है, जिनमें से 345 फाइलें बंद कर दी गई हैं। कार्यालयों और स्कूलों में 3,49,934 अभियान चलाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से अब तक 61,243 अभियान पूरे किए जा चुके हैं।
| श्रेणी |
लक्ष्य |
उपलब्धि (15 अक्तूबर 2025 तक) |
| सांसदों की शिकायतें |
233 |
140 |
| जन शिकायतें |
1,111 |
607 |
| जन शिकायत अपीलें |
510 |
241 |
| कागज की फाइलें (समीक्षा हेतु) |
70,596 |
60,659 |
| ई-फाइलें (जांच/बंद की गई) |
651 |
556 की समीक्षा की गई/345 बंद |
| कार्यालय और स्कूल अभियान |
3,49,934 |
61,243 |
इको क्लब कार्यक्रम में पांच राज्यों की भागीदारी
वेबिनार के बाद मिशन लाइफ के तहत इको क्लब कार्यक्रम में 10 अक्तूबर से असम, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ में ई-कचरे के प्रति जागरूकता और उसके सही प्रबंधन के लिए अभियान शुरू किया गया।
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, देशभर के 1,000 से ज्यादा स्कूल पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार ई-कचरा प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियां चला रहे हैं।