प्रवेश प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
- प्रवेश परीक्षा तिथि: 22 जून 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मई 2025
- सीटें: 20 (प्रारंभिक चरण)
- कोर्स प्रारंभ: जुलाई 2025 से
विशेषज्ञ समिति और पाठ्यक्रम निर्माण
विभाग के प्रारूप और पाठ्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए 4 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की गई है, जो 3 जून को विश्वविद्यालय का दौरा करेगी। हिंदू अध्ययन विभाग के प्रमुख प्रोफेसर एच.सी. पुरोहित ने कहा, "भारत की सांस्कृतिक धरोहर को शिक्षा में अब तक पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाया है। यह विभाग उन उपेक्षित पक्षों के अध्ययन और शोध का केंद्र बनेगा।"
वैश्विक और राष्ट्रीय प्रासंगिकता
प्रोफेसर राजेश भट्ट (मनोविज्ञान विभाग) ने कहा कि भारत में हिंदू अध्ययन के बहुत सीमित केंद्र हैं। "दून यूनिवर्सिटी में इसकी स्थापना शोध को नई दिशा देगी और कल्पना व तथ्य के बीच फर्क को समझने की क्षमता विकसित करेगी।"
वाइस चांसलर डंगवाल ने बताया कि यूरोप की कई यूनिवर्सिटीज में हिंदू अध्ययन पढ़ाया जाता है, जो इस विषय की वैश्विक प्रासंगिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, "जब भारत में इस्लामिक स्टडीज़ जैसे विभाग मौजूद हैं, तो हिंदू स्टडीज़ विभाग की स्थापना भी एक जरूरी और न्यायसंगत कदम है।"
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्या कहा?
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पहल को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा "देवभूमि उत्तराखंड में इस कोर्स की शुरुआत से आम लोगों को सनातन परंपरा को जानने और समझने का अवसर मिलेगा।"