फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं भौतिक के क्षेत्र में नोबेल प्राप्त करने वाले पहले भारतीय थे सी वी रमन

Wed, 21 Nov 2018 03:46 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भौतिक विज्ञानी सीवी रमन जो भौतिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए जाने जाते हैं, वे भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय थे। आपको बता दें कि उन्हें 1930 में उनके काम 'द रमन इफेक्ट' के लिए सम्मान मिला। 42 में, सर चंद्रशेखर वेंकट रमन भी विज्ञान के क्षेत्र में पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले एशियाई बने।
विज्ञापन

1917 में, रमन ने अपनी सरकारी सेवा छोड़ दी और वे कलकत्ता विश्वविद्यालय में भौतिकी के पहले पलित प्रोफेसर नियुक्त किए गए। रमन ने भारत सरकार से देश में वैज्ञानिक संस्थानों के विकास के लिए कहा था। अपने नोबेल व्याख्यान में, रमन ने कहा कि "1921 की गर्मियों में यूरोप की यात्रा ने मुझे भूमध्य सागर के अद्भुत नीले रंग की ओपेलेसेंस देखने का पहला मौका दिया।"
विज्ञापन

रमन ने 11 वर्ष की उम्र में मैट्रिक्स में प्रथम श्रेणी को प्राप्त किया। उन्हें 13 वर्ष की उम्र में अपनी इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छात्रवृत्ति भी मिली। 1904 में, उन्होंने स्वर्ण पदक के साथ मद्रास विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उनके पास एक ही विश्वविद्यालय से एक एमएससी डिग्री भी है। 21 नवंबर, 1970 को 84 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें