उषा ने बताया कि इस दौरान उन्होंने टीईटी की परीक्षा पास की। मेरे मन में हमेशा से यह रहा कि कुछ ऐसा करूं कि मेरा और परिवार का नाम रोशन हो। पति बहुत पहले से केबीसी के लिए प्रयास कर रहे थे। पहले मेरे पास एंड्रायड फोन नहीं था लेकिन फोन मिलने के बाद पति ने मुझसे भी प्रयास करने के लिए कहा।
मैंने कोशिश शुरू करते हुए इसके लिए पंजीकरण कराया। फिर लखनऊ में मेरा ऑडिशन हुआ। वहां सफल होने के बाद मुंबई में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट प्रोग्राम में बाजी मारकर हॉट सीट तक पहुंची। तकरीबन घंटे भर के प्रोग्राम के दौरान अमिताभ जी ने तरह-तरह के सवाल किए जिसका मैंने सफलतापूर्वक उत्तर दिया। आरंभ में यह बताने के बाद कि मैं प्रयागराज से हूं, अमिताभ जी बोले, फिर तो प्रयागराज की आन बान शान आपके कंधों पर है।
ये भी पढ़ें- कौन थीं जुन्को ताबेई? जिनकी याद में गूगल ने बनाया डूडल
वहां मेरे पति के साथ ही मेरा बच्चा और मेरे ससुर जी भी थे। पति सहित पूरे परिवार का सहयोग न होता तो मैं यहां तक नहीं पहुंच सक ती थी। वापसी पर परिचितों, करीबियों, रिश्तेदारों की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। मेजा की विधायक नीलम करवरिया सहित रामनगर के समाजसेवी नीरज यादव, भुसका के संतलाल सिंह यादव आदि ने भी मेजा का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी।