फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DNB PDCET 2023: डीएनबी पीडीसीईटी के लिए आवेदन का आखिरी मौका, तीन अप्रैल से कर सकेंगे संशोधन

Wed, 29 Mar 2023 05:53 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DNB PDCET 2023:  जिन उम्मीदवारों ने डीएनबी पीडीसीईटी 2023 परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है और अपने आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे तीन अप्रैल से पांच अप्रैल, 2023 तक ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन
NBEMS DNB PDCET - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DNB PDCET 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) बुधवार, 29 मार्च को डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड पोस्ट-डिप्लोमा सेंट्रलाइज्ड एंट्रेंस टेस्ट (DNB PDCET 2023) के लिए पंजीकरण बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

 

विज्ञापन

DNB PDCET 2023: अप्रैल में त्रुटि सुधार का मौका

एनबीई 2023-24 शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न पोस्ट डिप्लोमा डीएनबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए डीएनबी पीडीसीईटी 2023 परीक्षा आयोजित कर रहा है। जिन उम्मीदवारों ने डीएनबी पीडीसीईटी 2023 परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है और अपने आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे तीन अप्रैल से पांच अप्रैल, 2023 तक ऐसा कर सकते हैं। फोटो ग्राफ, हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान सहित छवियों से संबंधित कमियों को दूर करने के लिए 10 अप्रैल से 12 अप्रैल, 2023 तक अंतिम संपादन विंडो एवं त्रुटि सुधार विंडो सक्रिय रहेगी। 

 

DNB PDCET 2023: पात्रता मानदंड

जिन उम्मीदवारों ने 31 जुलाई, 2023 को या उससे पहले स्नातकोत्तर डिप्लोमा योग्यता उत्तीर्ण की है, वे परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवार को भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1956 के अनुसार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए। उक्त स्नातकोत्तर डिप्लोमा योग्यता के लिए अंतिम परीक्षा का परिणाम 28 फरवरी, 2023 को या उससे पहले घोषित किया जाना चाहिए।

 

विज्ञापन

DNB PDCET 2023: परीक्षा पैटर्न

डीएनबी पीडीसीईटी 2023 परीक्षा 23 अप्रैल को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के रूप में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक दिन और एक सत्र में आयोजित की जाएगी। डीएनबी पीडीसीईटी 2023 प्रश्न पत्र में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल होंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें