दस्तावेज सुधार विंडो भी खोली
उत्तर प्रदेश NEET UG 2022 मेरिट सूची में पंजीकृत उम्मीदवारों के NEET रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, जाति श्रेणी, NEET के अंक और NEET रैंक आदि शामिल हैं। योग्यता सूची में किसी भी विसंगति के बारे में जल्द से जल्द डीएमईटी के अधिकारियों को सूचित किया जाना चाहिए। वहीं, डीएमईटी उत्तर प्रदेश ने 30 अक्तूबर तक यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के लिए सही दस्तावेज अपलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सुधार विंडो भी खोली है।